कोतवाली पुलिस को मिली सफलता हनीट्रेप के शेष फरार आरोपी को भी किया गिरफतार

शाजापुर।।
दिनांक 09.01.2025 को थाना कोतवाली शाजापुर पर फरियादी शरद को आरोपीगण द्वारा अन्जाने में नशीले पदार्थ का नशा करवाकर फरियादी का आपत्तिजनक विडियो बनाने तथा विडियो को वायरल करने की धमकी एवं ब्लेकमेल कर पैसे एंठने के संबंध में आरोपीगण के विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किया जिसकी जांच पर से थाना कोतवाली पर अप क्र.22/308 धारा 2025 (2) 61 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी लगातार जिले में ब्लेकमेलर सूदखोरों के विरुद्ध कडी-अवैध कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर महोदय के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये प्रकरण के मुख्य आरोपीगण इंदर गुर्जर एवं रानू को पूर्व में गिर. कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 308 (6) 1,2,3 बी.एन.एस का ईजाफा किया गया था। प्रकरण के शेष फरार आरोपी पप्पू सिंह पिता चंदरसिंह गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खडोदिया इंदौर थाना सुंदरसी जिला शाजापुर को आज दिनांक 03.03.2025 को गिरफतार किया गया । गिरफतारशुदा आरोपी पप्पूसिंह गुर्जर को जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफतारी करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला, उनि. जया सुनेरी, प्र.आर.90 रवि सिंह सेंगर, प्र.आर. 600 गोविन्द, आर. 392 धर्मेन्द्र, म.आर. 422 निशा पोरवाल की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |