हिमानी केस: हम नहीं जानते आरोपी कौन है… पुलिस से संपर्क नहीं हुआ है… हिमानी की मां और भाई ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का 1 मार्च को मर्डर हुआ. इस मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है. अब सामने आया है कि हिमानी की हत्या उसी के दोस्त ने की थी. पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस के सामने आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है.

इसी के बाद हिमानी के परिवार ने भी प्रतिक्रिया की है, परिवार ने कहा है कि अभी वो नहीं जानते हैं कि आरोपी कौन हैं, पुलिस ने उन से कोई संपर्क नहीं किया है. साथ ही हिमानी के भाई और मां ने कहा कि वो चाहते हैं कि आरोपी को सजा-ए-मौत दी जाए.

“हम नहीं जानते आरोपी कौन है”

हिमानी नरवाल हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद हिमानी नरवाल के भाई जतिन ने कहा, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज हम अपनी बहन (हिमानी नरवाल) का अंतिम संस्कार करेंगे. मीडिया में बहुत सारी अफवाहें फैला रही हैं. हमें न्याय मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि हमें अभी भी नहीं पता कि आरोपी कौन था, पुलिस ने हमें आरोपी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, हमें सिर्फ यह पता चला है कि एक आरोपी को पकड़ा गया है. हम आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं.

“पुलिस ने हम से संपर्क नहीं किया”

हिमानी नरवाल की मां सविता ने आरोपी को लेकर कहा, कोई है और नजदीकी ही है. चाहे वो पार्टी से जुड़ा हो या कोई दोस्त हो, या पार्टी से जुड़ा हो या रिश्तेदार हो. सिर्फ वो ही घर आ सकते थे. मुझे यकीन है कि किसी ने उसके साथ कुछ गलत करने की कोशिश की होगी और उसने विरोध किया होगी इसलिए ऐसा हुआ. वो किसी का गलत एक लफ्ज भी बर्दाश्त नहीं करती थी. उन्होंने आगे कहा कि वो अपनी जिंदगी की हर बात मुझे बताती है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो आरोपी के लिए सजा-ए-मौत चाहती हैं.

हिमानी की मां ने कहा, हमारे पास न पुलिस की तरफ से न हरियाणा सरकार की तरफ से कोई कॉल नहीं आई है. हम से कोई संपर्क नहीं किया गया है.

हिमानी नरवाल के चाचा रविंदर ने कहा, आरोपी कोई भी हो, हम न्याय चाहते हैं. जब तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं हो जाती, हम उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. हमारा पुलिस से कोई संपर्क नहीं हुआ है.

क्या है पूरा मामला

1 मार्च को आरोपी ने हिमानी नरवाल की हत्या उसी के मकान में की थी. हिमानी विजयनगर में किराए के मकान में रहती थी. उसके साथ उसकी मां और भाई भी रहते थे, लेकिन वारदात वाले दिन दोनों नजफगढ़ गए हुए थे और हिमानी घर पर अकेली थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने हिमानी की उसी के घर में हत्या की, फिर उसके शव को एक सूटकेस में बंद कर के उसे घर से 800 मीटर की दूरी पर सांपला बस स्टैंड के फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था. फिलहाल, पुलिस इस केस में हर एंगल से जांच कर रही है और मामले की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |