न चोरी-न लूट, तोड़ा भी नहीं…कैसे एटीएम से गायब हो गए लाखों रुपये? पता लगा तो पुलिस के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांधी बाग के सब एरिया कैंटीन परिसर स्थित दो ATM से लाखों रुपये गायब कर दिए गए. हैरानी की बात ये है कि एटीएम से इतनी बड़ी रकम बिना एटीएम को तोड़े और बिना एटीएम के खोले ही गायब कर दी गई. ये पैसा भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो ATM से गायब किया गया था. शुरुआत में पुलिस को लूट की घटना लग रही थी, लेकिन फिर जो सच सामने आया उससे सब हैरान रह गए.

इतनी बड़ी रकम और किसी ने नहीं बल्कि एटीएम में पैसे लोड करने वाली सिक्योर वैल्यू कंपनी के कस्टोडियन ने ही गायब की थी, यानी जो शख्स ATM में पैसा डालता है. उसी ने पैसा गबन कर लिया था. पैसा डालने वाला ही लूटेरा निकला. उसने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर ये गबन किया. कस्टोडियन ने शातिर तरीके से ATM के पासवर्ड से लॉक खोलकर ये पैसे निकाल लिए.

35.47 लाख रुपये निकाले

इसके बाद उसने SBI के ATM से 35.47 लाख रुपये निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM में जमा कर दिए. हालांकि अब कस्टोडियन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बैंक ऑफ बड़ौदा में डाली गई रकम को भी सीज कर दिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सबूतों के आधार पर सिक्योर वैल्यू कंपनी के कस्टोडियन को गिरफ्तार किया.

14 लाख रुपये बरामद किए

कस्टोडियन का नाम शुभांशु शर्मा है, जो हापुड़ का रहने वाला है. उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मेरठ का ही रहने वाला है. पुलिस ने शुभांशु के पास से 14 लाख रुपये बरामद किए हैं. सब एरिया कैंटीन परिसर स्थित एसबीआई और उमराव एन्क्लेव स्थित गुरुद्वारा के पास स्थित एटीएम से निकाले गए 35.47 लाख रुपये शुभांशु ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में डाले थे.

दो लोगों को किया गिरफ्तार

अब ने पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा में 35.47 लाख रुपये सीज कर दिया है. साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब दोनों गिरफ्तार बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने और कितने रुपये गबन किए हैं. इसके साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन ATM के अलावा किसी और ATM में तो इस तरह से पैसे गबन नहीं किए गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |