नींद की गोलियां मिलाकर पति को करेले का जूस पिलाया, फिर घोंट दिया गला; क्यों कातिल बनी पत्नी?

महाराष्ट्र की नवी मुंबई के उल्वे में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. महिला का अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था. रोज-रोज के झगड़े और बहस से परेशान होकर उसने अपने पति से तलाक मांगा, लेकिन पति ने महिला को तलाक देने से मना कर दिया. जब पति ने तलाक देने से इनकार कर दिया तो महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार डाला.

आरोपी महिला ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची. महिला ने अपने बेटे की मदद से करेले के जूस में नींद की गोलियां मिलाकर पति को दे दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी के साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा हत्या की साजिश में शामिल नाबालिग बेटे को किशोर न्यायालय में पेश किया गया. मृतक का नाम सचिन मोरे था.

महिला पर पुलिस को हुआ शक

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति का शव मिला. शिनाख्त करने पर पता चला कि उसका नाम सचिन मोरे था. मामले की जांच आगे बढ़ी. मृतक की पत्नी रेशमा मोरे ने हत्या करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जब उल्वे पुलिस ने उन्हें शव की तस्वीर दिखाई तो रेशमा ने बताया कि यह उसके पति का शव है. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो तोड़-मरोड़कर जवाब देने लगी. उसके व्यवहार से पुलिस को उस पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने उस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर रिकॉर्ड भी निकाले, जहां रेशमा रहती थी. इसके अलावा, पोस्टमार्टम में सामने आया कि सचिन की हत्या की गई थी.

खुद ही कबूल कर लिया जुर्म

जब पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली. पत्नी रेशमा मोरे ने अपने पति सचिन को करेले के जूस में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी थीं. इसके बाद उसने अपने दोस्त रोहित टेमघर और रिक्शा प्रथमेश चालक म्हात्रे की मदद से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी. उसने पति के साथ झगड़े और बहस से तंग आकर तलाक मांगा था, लेकिन पति ने उसे तलाक देने से इनकार कर दिया था. फिर तंग आकर पहले रेशमा ने अपने बेटे को विश्वास में लिया और दो दोस्तों की मदद से अपने पति के जूस में गोलियां मिला दीं.

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जब उसकी तबीयत खराब हुई तो महिला ने उसे अस्पताल ले जाने का नाटक किया और उल्वे, नेरुल, कलंबोली, कामोठे, जेएनपीटी और उरण इलाकों में घुमाया और आखिर में जसाई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास रिक्शा रोककर रेशमा मोरे ने कपड़े से गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद सचिन मोरे का शव वहल क्रीक के पास फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने रेशमा मोरे, उसके दोस्त रोहित टेमकर और रिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को किशोर सुधार गृह में रखा गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |