जनवरी-फरवरी के वो 5 दिन, जिसने काशी में बनाया नया रिकॉर्ड; जानिए क्या है खास?

साल 2025 के दो महीनों में ही वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. 13 जनवरी से 28 फरवरी के बीच तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई. महाकुम्भ से पलट प्रवाह पर ऐतिहासिक भीड़ काशी पहुंची और औसतन साढ़े छह लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने रोज़ दर्शन किए.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने माघ में दर्शन किए. ये भी एक रिकॉर्ड है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ ने बताया कि श्रावण की तुलना में ये दो गुणा है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में ये सबसे ज़्यादा संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड है. इसके पहले 2023 के श्रावण मास में दो महीने के अंदर 1.63 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था, जो महाकुम्भ के पलट प्रवाह के कारण टूट गया.

2024 के श्रावण मास में 54 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि मौनी अमावस्या पर 11 लाख से ज़्यादा, जबकि महाशिवरात्रि पर 46 घंटों में साढ़े सत्रह लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. पौष पूर्णिमा से महाकुम्भ के शुरू होने के साथ ही पलट प्रवाह का असर शुरू हुआ और देखते ही देखते फरवरी के तीसरे हफ़्ते के शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या दो करोड़ तक पहुंच गई. फरवरी के तीसरे हफ़्ते से महाशिवरात्रि के खत्म होने तक लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रही.

फरवरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • 15 फरवरी को 6,39,465 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 16 फरवरी को 6,81,792
  • 17 फरवरी को 7,04,349
  • 18 फरवरी को 5,92,523
  • 19फरवरी को 6,29,991
  • 20 फरवरी को 6,11,029
  • 21 फरवरी को 5,85,326
  • 22 फरवरी को 6.8 लाख
  • 23 फरवरी को 6, 96,658
  • 26 फरवरी 11,70,567
  • 28 फरवरी तक कुल तीन करोड़ लोगों ने दर्शन किए.

वो पांच तारीख, जिस दिन श्रद्धालुओं ने सबसे ज़्यादा दर्शन किए

  • महाशिवरात्रि (26 फरवरी) -46 घंटों तक करीब साढ़े सत्रह लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • मौनी अमावस्या (29 जनवरी) -11 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 13 फरवरी -आठ लाख सत्ताइस हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
  • 14 फरवरी -सात लाख सत्तर हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) -7 लाख अस्सी हज़ार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |