न गैंगरेप हुआ न किडनैपिंग… पति के दोस्तों को झूठा केस कर फंसा दिया; महिला ने क्यों रची ऐसी साजिश?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक 27 वर्षीय महिला को गिरफ्तार लिया. उसने अपने पति के दोस्तों के खिलाफ किडनैपिंग और गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी. ग्रेटर नोएडा के दादरी की रहने वाली महिला ने दावा किया था कि 24 फरवरी को बाजार जाते समय वैभव और दीपक चौहान ने उसे कार में धकेला और चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट की.

इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक की तो महिला के लगाए आरोप झूठ निकले. घटना के समय एक आरोपी घर पर था, जबकि दूसरा अपने परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने गया था. महिला का पति विकास त्यागी भी इस समय जेल में बंद है, जिस पर उसने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. इसी आरोप में वह डासना जेल में है.

महिला को पति से लेना था बदला

इस मामले को लेकर डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला का झूठी शिकायत दर्ज कराने का मकसद उसके पति से बदला लेना था. क्योंकि उसके पति के दोस्त दोस्त वैभव और दीपक महिला की ओर से पति पर किए गए केस को लड़ने और उसके खिलाफ सबूत जुटाने में उसका साथ दे रहे थे. पुलिस जांच में ये भी भी सामने आया कि पिछले साल जून में महिला ने अपने पति पर रेप करने का आरोप लगाया था. महिला ने पति पर उसके पेट में लात मारने का आरोप भी लगाया था, जिससे उसका अबॉर्शन हो गया था. हालांकि कुछ दिनों बाद उसने शिकायत वापस ले ली थी.

महिला ने लगाए थे झूठे आरोप

कुछ महीने बाद, उसने इसी तरह के आरोपों के साथ एक और शिकायत दर्ज कराई, जिसके चलते पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया. वैभव और दीपक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए महिला ने उन पर अपनी कार में गैंगरेप करने और उसे महरोती रेलवे क्रॉसिंग के पास कूड़े के ढेर के पास फेंकने का आरोप लगाया था और ये भी कहा था कि वह काफी देर तक बेहोश रही. होश में आने के बाद, वह रात 10 बजे घर लौटी और बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी.

CCTV फुटेज-कॉल डिटेल रिकॉर्ड

हालांकि जब CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाला गया तो महिला के दावे झूठे साबित हुए. वह घटना के दिन रात 8.27 बजे अपनी इच्छा से कार में बैठी और रात 10.19 बजे उसी जगह पर वापस लौट आई. मेडिकल टेस्ट में भी मारपीट या चोट के कोई सबूत नहीं मिले, जो उसके आरोपों की पुष्टि कर सकें. डीसीपी ने कहा, “आरोपी ने दावा किया कि उसे महरौली क्रॉसिंग के पास फेंका गया था, लेकिन CCTV फुटेज में कोई महिला उस समय उस जगह से आती दिखाई नहीं दी. जांच से यह भी सामने आया कि महिला ने पैसे और फ़्लैट पाने के लिए झूठे आरोप लगाए गए थे.

महिला के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा, “हमने दोनों आरोपियों के फोन लोकेशन को भी ट्रैक किया. पता चला कि किडनैपिंग के समय वैभव चौहान का लोकेशन मोरटी था. दूसरी ओर, दीपक चौहान अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल हुआ था. उसके फोन की शाम 7.12 बजे मरियम नगर और रात 9.46 बजे मरियम नगर के सेवा नगर लोकेशन थी.” पुलिस ने आगे बताया कि महिला ने यह भी दावा किया था कि आरोपी ने उसके बाएं कंधे में इंजेक्शन लगाया, जबकि इंजेक्शन उसके दाहिने कंधे पर लगा था. ऐसे ही महिला ने और भी सबूत जो दिखाए थे. वह गलत साबित हुए. अब पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और झूठे सबूत गढ़ने से जुड़ी बीएनएस धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |