TCS के मैनेजर ने किया सुसाइड, मरने से पहले मर्दों को लेकर कही ऐसी बातें… वायरल हो गया वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने पत्नी के अत्याचारों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने 7 मिनट का एक वीडियो भी बनाया. इसमें उन्होंने अपने साथ हुए टॉर्चर का जिक्र किया है. बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में है. उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है.

मृतक TCS मैनेजर का नाम मानव शर्मा था. वो मूल रूप से आगरा की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले थे. मुंबई में रहकर वो नौकरी कर रहे थे. मानव के पिता भारतीय एयरफोर्स से बतौर अधिकारी रिटायर्ड हैं.

पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया- मेरे बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी. इसके बाद बहू भी मुंबई बेटे पास चली गई थी. कुछ दिन तक तो सब कुछ सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी. पता नहीं अचानक से उसे क्या हो गया था. वो हमारे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी. यही नहीं बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी. हमें शादी से पहले नहीं बताया गया था कि बहू का अफेयर पहले से ही किसी और के साथ चल रहा हैय. अगर पता होता तो हम ये शादी कभी न करते.

मानव के पिता ने आगे बताया- 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए. उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था. वहां मानव को सुसराल वालों ने धमकाया. अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. जैसे ही हम बेटे के कमरे में गए वो फंदे से लटका हुआ था. हम लोग बेटे को तुरंत मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया. वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया. कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं. मैं घर लौट आया. फिर मैंने सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा.

मर्दों के बारे में कोई तो सोचे

इस बीच मानव का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि उसने मौत से ठीक पहले बनाया था. वीडियो में मानव ने कहा- सॉरी मम्मी-पापा. मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं. प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं. पत्नी मुझे धमकी देती है. मैं तो चला जाऊंगा. मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे. बेचारे बहुत अकेले हैं. पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी. मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा. मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं.

WhatsApp पर मिली तहरीर

उधर, इंस्पेक्टर सदर विरेश पाल गिरि ने कहा- परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के समय पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी. गुरुवार देर रात वॉट्सऐप के जरिए हमें तहरीर मिली है. इस पर ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. आगामी कार्रवाई जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |