दुर्लभ संयोग में रखा जाएगा इस बार वट सावित्री का व्रत, नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त!

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत बहुत ही विशेष माना जाता है. वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर पड़ता है. ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. दरअसल, वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती हैं. इस दिन वट मतलब बरगद के पेड़ की पूजा का विधान हिंदू धर्म शास्त्रों में है. इस दिन पूजा के समय सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी जाती है.

वट सावित्री व्रत दुर्लभ संयोग में

साल 2025 में वट सावित्री व्रत दुर्लभ संयोग में पड़ रहा है. हालांकि इस साल लोगों के मन में वट सावित्री व्रत की तिथि को लेकर थोड़ा संशय है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल वट सावित्री व्रत कब पड़ेगा. चलिए जानते हैं व्रत की सही तिथि और शुभ मुूहूर्त. साथ ही जानते हैं कि वट सावित्री का व्रत पर कौनसा दुर्लभ संयोग संयोग बन रहा है.

इस साल कब है वट सावित्री व्रत?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 27 मई को सूर्योदय के कुछ ही समय बाद हो जाएगा. हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि जिस दिन दोपहर में अमावस्या हो पड़े, उसी दिन व्रत रखना शुभ है. ऐसे में इस साल वट सावित्री का व्रत 26 मई को रखा जाएगा.

बनेंगे ये दुर्लभ संयोग

इस बार वट सावित्री के व्रत पर कुछ दुर्लभ सयोंग बन रहे हैं, जिससे ये दिन और भी शुभ माना जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार वट सावित्री व्रत के दिन सोमवती अमावस्या के संयोग का निर्माण होगा. सोमवती अमावस्या हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ मानी गई है. मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है. साथ ही घर में खुशहाली आती है. 26 मई को शनि जयंती भी मनाई जाएगी. ऐसे में इस दिन व्रत और पूजन से शनि देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा.

व्रत की पंरपरा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री ने अपने पति के प्राण यमराज से वापस लाने के लिए कठोर तप किया था. इसके बाद से इस व्रत की पंरपरा शुरू हो गई, जो आज तक चली आ रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |