मक्सी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

मक्सी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है, टी भीम सिंहः पटेल ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में अपहरण के अपराधों में गुम बालक / बालिका को दस्तयाब किये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भीमसिंह पटेल व थाना स्टॉफ व सायबर की एक टीम गठित की गई है। दिनांक 24.03.2024 को फरियादी संतोष ने रिपोर्ट किया की उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मक्सी पर अपराध क्र. 178/2024 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर द्वारा 7000/- रूपये की ईनाम उदघोषणा भी की गई थी।

गठित टीम द्वारा इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल से निरंतर संपर्क कर, सायबर सेल के माध्यम से एक टीम अंधेरी वेस्ट मुंबई / पुणे महाराष्ट्र भेजी गई। टीम के द्वारा बी पार्टी की तलाश कर उसके बताये अनुसार बाधलवाड़ी पुणे पहुंचकर बी पार्टी की तलाश की जाकर उससे जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी अनुसार पुनः पीथमपुर पहुँचकर अपहृता नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।

उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब, थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, सउनि संतोष रघुवंशी, सउनि अभिषेक दीक्षित, कार्य.प्र.आर.94 विरेन्द्र शर्मा, कार्य.प्र.आर.656 राहुल पटेल, कार्य. प्र. आर. 167 निलेश जामलिया, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 62 अरूण सितपरा, आरक्षक 173 हरेन्द्रसिंह बघेल, महिला आरक्षक 430 ऋतुबाला पाटीदार एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक 641 विकास तिवारी, आरक्षक 360 राजेश दांगी, आरक्षक 516 घनश्याम, आरक्षक 79 अनिल सक्सेना की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |