इंदौर में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल! दूध,पनीर, मिठाई, दाल बाफले सब में मिलावट, विभाग ने 1 करोड़ रूपए का जुर्माना वसूला

इंदौर: इंदौर में खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। खाद्य विभाग की टीम लगातार शहर में मौजूद खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच कर रही है। इस दौरान खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीते दिनों खाद्य विभाग की टीम ने कई बड़े प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की है जिसमें चोखी ढाणी जैसे बड़े संस्थानों के नाम भी शामिल है। यहां के दाल बाफले के सैम्पल भी जांच में फेल हो चुके हैं।

अधिकारियों की माने तो एक साल के भीतर की गई कार्रवाई में अब तक एक करोड़ रूपए का जुर्माना वसूला गया है। वही अब तक कई लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है, जिन लोगों ने जुर्माने की राशि जमा नहीं की है या नोटिस का जवाब नहीं दिया है, उनके प्रतिष्ठान सील करने के साथ ही लायसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों सबसे अधिक दूध, पनीर और मिठाई में मिलावट के केस सामने आ रहे हैं जिसके बाद टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही खाद्य विभाग की टीम शहर के कई बड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शिव मंदिर से आ रही थीं अजीब आवाजें, अंदर गए भक्त तो देखा फन निकाले बैठे थे ‘नागराज’; फिर जो हुआ…     |     आखिरी बार गढ़वा में तैनाती, फिर तीन साल से छुट्टी पर… कौन थीं JPSC की टॉपर शालिनी विजय, जिनकी केरल में मिली लाश     |     बस में तोड़फोड़, ड्राइवर की पिटाई…बेलगांव पर भिड़ गए महाराष्ट्र और कर्नाटक     |     धालीवाल के पास था जो मंत्रालय वो Exist ही नहीं, पंजाब सरकार का चौंकाने वाला नोटिफिकेशन     |     पत्नी को दिल्ली से महाकुंभ ले गया, स्नान के बाद वीडियो बनाकर शेयर किया… फिर लॉज में ले जाकर मार डाला, कहानी कातिल पति की     |     विमान में शिवराज को मिली टूटी सीट, बोले- एयर इंडिया पर भरोसा भ्रम निकला     |     क्या है JPSC Scam, जिसमें आया था शालिनी विजय का नाम? CBI जांच के बीच अब अफसर की केरल में मिली लाश     |     नासिक में अवैध दरगाह पर क्यों मचा है बवाल? हिंदू संगठनों की मांग, यहां बने बजरंग बली का मंदिर     |     शारदा कान्वेंट हाई स्कूल बरड़वा दीक्षांत समारोह     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने कालापीपल क्षेत्र का किया भ्रमण, कार्यो की स्तिथि देखी,प्रसंसा भी की     |