मैहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकराई, प्रयागराज जा रहे भोपाल के 4 श्रद्धालुओं की मौत

मैहर। गुरुवार अलसुबह 3 बजे एनएच 30 पर एक सड़क हादसे में जहां 4लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो सवार राम मंदिर के पास प्रयागराज जा रही बस को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

स्कॉर्पियो में सवार भोपाल के 7 कुंभ यात्रियों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की मौत अस्पताल में हो गई है। दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को पहले सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों का हाल जानने मैहर तहसीलदार जितेंद्र पटेल सिविल अस्पताल पहुंचे। सभी यात्री प्रयागराज कुंभ मेले में जा रहे थे।

मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने बताया कि घटना के बाद इसकी जानकारी मृतक के परिवारजनों दी गई है। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Breking शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रवि पांडे को आया हार्ट अटैक शाजापुर से इन्दोर रेफर, हालांकि स्तिथि संतोषजनक     |     गुना जिले का सीएम हेल्‍पलाइन में बेहतरीन प्रदर्शन, नागरिकों की समस्‍याओं का त्‍वरित निराकरण     |     गुना पंचायत स्‍तर पर विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए कलेक्‍टर की विशेष बैठक हुई आयोजित     |     मक्सी, बेरछा में RTO ने 05 वाहन जप्त कर 9000 रूपये शमन शुल्क वसूल     |     शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ 19 लाख रूपये लागत से निर्मित होने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन     |     हत्या कारित करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास     |     खजुराहो नृत्य महोत्सव में MP ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य करने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज     |     GIS-2025 से पहले CM मोहन ने जताई खुशी, बोले- माहौल सकारात्मक, 30 हजार से ज्यादा लोग करवा चुके रजिस्ट्रेशन     |     खड़े ट्रक से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम     |     इंदौर में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल! दूध,पनीर, मिठाई, दाल बाफले सब में मिलावट, विभाग ने 1 करोड़ रूपए का जुर्माना वसूला     |