टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बेचे जा रहे महाकुंभ में नहाते और कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो, पुलिस ने लिया एक्शन

महाकुंभ के लिए लाखों श्रद्धालु संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहे हैं. अब तब 55 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी यहां लगाई है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महाकुंभ की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं. महिलाओं के संगम स्नान के वीडियो को वो लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं. तो वहीं, कई लोग उन वीडियो को बेच भी रहे हैं. लेकिन यूपी पुलिस ने भी अब ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया. है.

प्रयागराज पुलिस ने महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने और बेचने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया- महिला श्रद्धालुओं की अशोभनीय वीडियो, फोटो शेयर करने और टेलीग्राम पर बेचने का दावा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अब पुलिस टीम आरोपियों की वास्तविक पहचान करते हुए गिरफ्तारी करेगी.

लगातार पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

पुलिस की साइबर टीम इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. आपत्तिजनक पोस्ट करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है. साइबर पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि महाकुंभ में आईं कुछ महिलाओं के स्नान करने और कपड़े बदलते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है.

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने एक ऐसे ही इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया. इस अकाउंट के माध्यम से महिला स्नानार्थियों के अशोभनीय वीडियो पोस्ट किया गया था. अकाउंट के संबंध में मेटा कंपनी से जानकारी मांगी गई है और जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |