माफिया से सतर्क रहें हज यात्री-शाहिद मोदी में दी सलाह

देवास।। हज 2025 का सीजन शुरु होते ही प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में हज माफिया तेजी से पैर पसार रहे हैं, जो हाजियों को सस्ते और लुभावने पैकेज की लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई – ठगते हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही हाजियों से धोखाधड़ीः
कुछ अनधिकृत टूर ऑपरेटर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर विज्ञापन देकर भोले-भाले हाजियों – को ठग रहे हैं। ये जालसाज टूरिस्ट वीज़ा या उमरह वीज़ा पर हज कराने का झूठा दावा कर रहे हैं, जबकि हज केवल हज वीज़ा पर ही किया जा सकता है।
-नुसुक एप से हज वीज़ा केवल यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के निवासियों के लिए उपलब्ध है, भारत में रहने वाले हाजियों के लिए यह मान्य नहीं है। ऐसे में जो कोई भी नुसुक एप के जरिए हज वीज़ा दिलाने की बात करता है, वह निश्चित रूप से धोखाधड़ी कर रहा है। सरकार ने सिर्फ 688 टूर ऑपरेटरों को दी मंजूरी
भारत सरकार ने 688 अधिकृत हज टूर ऑपरेटरों को कोटा आवंटित किया है, जबकि 153 वेटलिस्टेड ऑपरेटरों को सीमित कोटा दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल पीटीओ हज पोर्टल पर सूचीबद्ध ऑपरेटरों का ही चयन करें और हज पैकेज की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
हज माफिया तेजी से सक्रिय हो चुके है। ये अनधिकृत ऑपरेटर हाजियों को सस्ते पैकेज का झांसा देकर उनका हज का सपना अधूरा कर देते हैं और उनकी मेहनत की कमाई ठग लेते है।
इस वर्ष सऊदी सरकार ने सभी अधिकृत टूर ऑपरेटरों को मिना में जगह आवंटित कर दी है। हज यात्रियों को सलाह दी गई कि वे हज के लिए उपलब्ध 5 ज़ोन और 4 श्रेणियों के आधार पर पैकेज की पूरी जानकारी लें, ताकि वे सुरक्षित और सुगम हज यात्रा कर सकें।

शाहिद मोदी
पूर्व अध्यक्ष वक्फ कमेटी देवास9826705050

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |