2.5 लाख रुपये की सुपारी देकर पत्नी की हत्या, क्यों कातिल बना AAP नेता? 6 अरेस्ट

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने एक महिला की हत्या का मामला सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है. लुधियाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के सिलसिले में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक स्थानीय नेता, उसकी महिला मित्र और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी पति समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी अब भी फरार है.

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी मित्तल (33) की शनिवार को गांव के पास लुटेरों ने हत्या कर दी थी. यह घटना उस समय हुई जब अनोख और उनकी पत्नी लिप्सी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि अनोख का एक महिला के साथ प्रेम चल रहा था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को चल गई थी.

2.5 लाख रुपये में दी सुपारी

अनोख ने ऐसे में अपनी पत्नी को मारने की योजना बनाई और 2.5 लाख रुपये में सुपारी दे दी. पुलिस ने बताया अनोख ने 50 हजार रुपये एडवांस में दिए थे, बाकी 2 लाख रुपये हत्या के बाद देने की बात हुई थी.पुलिस ने बताया कि अनोख ने शुरू में बताया था कि शनिवार को लुटेरों ने उन्हें रोका धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी कार लेकर भाग गए.

पहले भी दो बार बना चुका है योजना

पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता महिला का पति ही निकला. जांच में पता चला कि अनोख इससे पहले भी दो बार अपनी पत्नी को मारने की योजना बना चुका है, लेकिन किसी कारणवस वो ऐसा कर नहीं पाया. ऐसे में इस बार उसने पूरी साजिश के तहत सुपारी किलर को हत्या के लिए भेजा.

आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

चहल ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति और स्थानीय आप नेता एवं व्यवसायी अनोख मित्तल (35) तथा उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. अनोख और उसकी प्रेमिका के अलावा चार भाड़े के हत्यारों अमृतपाल सिंह उर्फ ​​बल्ली (26), गुरदीप सिंह उर्फ ​​मन्नी (25), सोनू सिंह (24) और सागरदीप सिंह उर्फ ​​तेजी (30) को भी गिरफ्तार किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |