भिंड में भीषण हादसा, डंपर और टेंपो में टक्कर, 6 की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे

मध्य प्रदेश के भिंड में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, करीब 12 लोग घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर सड़क का रंग खून बहने की वजह से लाल हो गया था. हादसे के वक्त ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया था. हालांकि, इसमें घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना भिंड में नेशनल हाईवे नंबर 719 पर देहात थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा में हुई. इस हादसे में बड़े डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी. इस हादसे में टेंपो के अलावा दो बाइक सवार भी चपेट में आए.

सुबह 4 बजकर 40 मिनट का समय था. एनएच 719 पर देहात थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा में अचानक एक डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी. इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोग इधर-उधर भागते नजर आए. कुछ वहीं सड़क पर गिर गए और दम तोड़ दिया. इस भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भेजा

गंभीर रूप से घायलों को भिंड जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है. मृतक एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. ये लोग भवानीपुरा के बताए जा रहे हैं. आज सुबह इटावा की ओर से बड़े डंपर (ट्रोला) ने टेंपो वाहन में टक्कर मारी थी, इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग भी चपेट में आए. इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की राशि देने के निर्देश दिए हैं.

जाम की सड़क

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं. दूसरी ओर मृतकों के परिजन ने सड़क पर जाम लगा दिया, मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव पहुंचे और उन्होंने जाम लगाने वालों को समझाया, लेकिन फिर भी वो अड़े रहे, फिर डीएम मौके पर पहुंचे.

रिपोर्ट- गणेश भारद्वाज, भिंड

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |