विधायक अरुण भीमावद के खिलाफ कराड़ा के द्वारा लगाई याचिका निरस्त*


*शाजापुर।* न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह कराड़ा की चुनाव याचिका को निरस्त कर दिया गया है। यह फैसला शाजापुर विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने अपने फैसले में कहा है कि कराड़ा की याचिका तथ्यात्मक नहीं है और न ही इसमें कोई आधार है। इसके अलावा, पोस्टल बैलेट वोट की गिनती में भी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
इस मामले में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद का आवेदन स्वीकार किया गया है। भीमावद की तरफ से पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव ने पैरवी की थी। यह फैसला 3 महीने पहले याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा था।
उल्लेखनीय है कि शाजापुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह कराड़ा द्वारा लगाई गई चुनाव याचिका को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। यह याचिका शाजापुर विधायक अरुण भीमावद के विरुद्ध लगाई गई थी। हुकुम सिंह कराड़ा 29 वोट से चुनाव हार गए थे। इस मामले में अरुण भीमावद की ओर से इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और हर्ष वर्धन शर्मा अभिभाषकगण ने पक्ष रखा था, जबकि याचिकाकर्ता कराड़ा की ओर से अभिनव धनोदकर अधिवक्ता ने पक्ष रखा था। न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने अपने फैसले में कहा है कि कराड़ा की याचिका तथ्यात्मक नहीं है और न ही इसमें कोई आधार है। इसके अलावा, पोस्टल बैलेट वोट की गिनती में भी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। इस फैसले से अरुण भीमावद की विधायकी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह अपने पद पर बने रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |