कानपुर: घर के साथ स्कूल, कॉलेज, होटल और अस्पताल…550 बीघा जमीन पर केडीए की आवासीय योजना; क्या होगा खास?

कानपुर साउथ को विकसित करने के उद्देश्य से कानपुर विकास प्राधिकरण की उचटी योजना लोगों को आवास के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी. केडीए 550 बीघा जमीन पर आवासीय योजना लाने जा रहा है. इस प्रस्ताव को केडीए की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है. सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत भूखंडों के अलावा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, होटल आदि का भी निर्माण कराया जाएगा. केडीए पीपीपी मॉडल के तहत इस योजना को विकसित करेगा.

कानपुर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कानपुर साउथ में विकसित की जाने वाली उचटी योजना. केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि कुल 550 बीघा जमीन में इस योजना को विकसित किया जाएगा. इसमें से तकरीबन 27 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की है और आसपास के किसानों की जमीन लैंड पूलिंग के माध्यम से विकसित की जाएगी.

उचटी योजना को केडीए बोर्ड से मिली मंजूरी

किसानों के अलावा निजी संपत्ति मालिकों से भी बात की जा रही है, जिसमें से तकरीबन 40 प्रतिशत लोगों ने अपनी मंजूरी दे दी है. इसके आसपास की जमीनों के लिए किसानों से सहयोग लिया जा रहा है. केडीए वीसी ने बताया कि इस योजना को विकसित करने के लिए बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और इसको पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा. प्राइवेट डेवलपर को इस योजना में शामिल किया जाएगा.

क्या होती है लैंड पूलिंग?

उन्होंने बताया कि इस योजना में भूखंड के अलावा स्कूल, कॉलेज, होटल, अस्पताल, पार्क, शॉपिंग मॉल, दुकानों का भी निर्माण कराया जाएगा. लैंड पूलिंग एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसके तहत अलग-अलग मालिकों की जमीनों को लेकर उसका पुनर्विकास किया जाता है. इस प्रक्रिया में जमीन मालिकों को कुछ मानदंडों के आधार पर जमीन वापस कर दी जाती है. इसको भी जमीन अधिग्रहण का एक तरीका कहते है. इसके तहत केडीए 25 प्रतिशत जमीन किसानों को विकसित कर के देगा. इसके बदले में किसानों को किसी भी तरह का मुआवजा नहीं मिलेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |