उर्वरक की कालाबाजारी करने पर संचालक पर एफआईआर के निर्देश, बेरछा का मामला

शाजापुर
——
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री के.एस. यादव ने बताया कि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर मेसर्स बादशाह ट्रेडर्स बेरछा प्रो. मुर्तजा अली नवाब के विरूद्ध पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

उर्वरक निरीक्षक श्री सुनील मुवेल द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के धारा 3 ( 3 ) के (क्लॉज) का उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आने से मेसर्स बादशाह ट्रेडर्स बेरछा प्रो. मुर्तजा अली नवाब के विरूद्ध पुलिस थाने में प्राथमिकी की कार्यवाही के लिये वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदेन उर्वरक निरीक्षक विकासखण्ड शाजापुर को निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बेरछा के मेसर्स बादशाह ट्रेडर्स प्रो. मुर्तजा अली नवाब द्वारा नर्मदा बायोकेम लिमिटेड अहमदाबाद का यूरिया निर्धारित दर 266.50 रूपये से अधिक दर 300 रूपये एवं महाधन एग्रीटेक लिमिटेड साई हीरा, सर्वे नम्बर 93 मुन्धावा पुणे महाराष्ट्र का एनपीके 10:26:26 निर्धारित दर 1700 से अधिक दाम 1800 रूपये मे विक्रय करने की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाजापुर एवं तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाया गया तथा उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री के.एस. यादव के निर्देश पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदैन उर्वरक निरीक्षक मौके पर पहुंच कर निर्धारित दर से अधिक दाम पर उर्वरक उक्त संस्थान द्वारा विक्रय किये जाने पर निरीक्षण कर पंचनामा एवं प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया था।

#FIR
#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |