130, 90 और 75 रुपये… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने पर कितना लगेगा टोल टैक्स? अभी आता है इतना खर्च

दिल्ली से देहरादून जाने के लिए जल्द ही एक्सप्रेसवे शुरू होने वाला है. फिलहाल इस एक्सप्रेसवे का 3.4 किलोमीटर हिस्सा यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. पहले केवल 3 लेन ही खुली थीं, लेकिन अब 6 लेन से यात्रियों की आरामदायक यात्रा संभव हो सकेगी. एक्सप्रेसवे के पूरी तरह खुल जाने पर सिर्फ 3 घंटे में ही आप दिल्ली से देहरादून पहुंच सकेंगे. लेकिन इसमें टोल का खर्च कितना आएगा, इसे लेकर अपडेट सामने आया है.

अभी दिल्ली से देहरादून जाने में लगभग 500 तक टोल लग जाते हैं. रास्ते में कई टोल प्लाजा आते हैं, जिसमें 130 , 90 और 75 रुपये जैसे कई चार्ज कटते हैं. इस तरह देहरादून पहुंचने तक 500 के लगभग खर्च हो ही जाता है. लेकिन नए एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से खुल जाने पर लोगों की उम्मीद है कि यहां का टोल टैक्स और भी ज्यादा होगा.

भले ही यात्रा कम समय में करना आसान होगा, लेकिन टोल फीस ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अभी टोल पास बनने की भी बात चल रही है. अगर यह पास बन जाता है, तो यात्रियों को भारी टोल भरने से राहत मिल सकती है. नया टोल पास नियम यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा.

कहां से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह पूरा एक्सप्रेसवे चार खंडों में बनाया गया है. यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए, शास्त्री पार्क, खजूरी खास और खेकड़ा में मंडोला से उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरता है. इसके बाद उत्तराखंड के देहरादून तक पहुंचता है. इस एक्सप्रेस वे को बनाने में कुल 18 हजार करोड़ का खर्च आया है. इसके पूरी तरह से खुलने के बाद यह दिल्ली से देहरादून पहुंचने का आसान तरीका हो जाएगा.

18 किलोमीटर तक टोल फ्री यात्रा

यात्रियों के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि अक्षरधाम मंदिर से गाजियाबाद के लोनी तक पहले 18 किमी की यात्रा टोल फ्री रहेगा. इस दूरी के लिए आपको कोई टोल नहीं देना पड़ेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्सप्रेसवे पर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा, लेकिन स्कैन करके टोल के पैसे काटे जाएंगे. कुल 212 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे पर आप जितनी दूरी पर यात्रा करेंगे, उतना ही टोल लगेगा. हालांकि, अभी टोल फीस के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |