थाना सुनेरा द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुनेरा टीआई भरत सिंह किरार ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के द्वारा अपराधो की रोकथाम हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना सुनेरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल शाजापुर में दाखिल कराया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*

दिनांक 11.02.2025 को फरियादिया ने थाना आकर रिपोर्ट किया की आरोपी जितेन्द्र पिता रणजीत सिंह द्वारा डरा धमकाकर करीब विगत एक वर्ष से उसके साथ गलत काम किया गया व किसी अन्य को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिस पर से थाना सुनेरा पर अपराध क्र.22/2025 धारा 64(2) (M) ,331(4), 351 (3) बीएनएस का कायम किया जाकर आरोपी की तलाश हेतु टीम गठीत की गई जिसमे आरोपी जितेन्द्र को रिछौदा के जंगल से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल शाजापुर में दाखिल कराया गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक श्री भरतसिहं किरार थाना प्रभारी सुनेरा, उपनिरी, रतनलाल चौहान, प्रधान आरक्षक 253 बैजनाथ सिंह, प्रआर 366 रामपालसिंह का विशेष योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में “टेक्नोलॉजी इम्प्लीमेंटेशन सेमिनार” का सफल आयोजन     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को सम्मान पूर्वक बिदाई देते हुए पीपीओ प्रदान किए —– ➡️ माह अप्रैल 2025 में 19 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ का वितरण     |     सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर ज्यादा से ज्यादा सीमांकन कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना —- विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न     |     बीवी ने इंस्टाग्राम पर ढूंढी पति के लिए गर्लफ्रेंड, शादी भी हुई फिर किया ऐसा हश्र, क्रिमिनल कपल का मकसद जान पुलिस भी रह गई दंग     |     तिरंगा फहराकर या तिरंगे में लपेटकर… ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया की बहन को याद आए विक्रम बत्रा     |     शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने किया हमला, फिर पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा     |     हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत; कई घायल     |     US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |