रात को खाने पर बुलाया और कॉन्ट्रैक्ट खत्म…मॉडल और कमेंटेटर येशा सागर के साथ बांग्लादेश में आखिर क्या हुआ?

बांग्लादेश प्रीमियर लीग विवादों में है. पहले खिलाड़ियों की सैलरी का मुद्दा सामने आया था तो अब खबर साामने आई है कि भारतीय मूल की होस्ट येशा सागर ने लीग को छोड़ दिया है. सागर पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था और नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद उन्हें लीग छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.

येशा सागर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025 में चटगांव किंग्स टीम के साथ जुड़ी हुई थीं. बांग्लादेश के एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, सागर को उनके अनुबंध के शर्तों का उल्लंघन करने के लिए फ्रेंचाइजी मालिक समीर कादर चौधरी से कानूनी नोटिस मिला था.

टीम के मालिक ने क्या कहा?

चटगांव किंग्स के मालिक समीर कादर चौधरी ने नोटिस में कहा, अनुबंध के अनुसार, येशा अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रही हैं और आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किए जाने के बावजूद डिनर में शामिल नहीं हुईं. आपने प्रायोजकों का शूट और प्रमोशनल शाउट-आउट भी पूरा नहीं किया. आपकी अनुपस्थिति से फ्रेंचाइजी (चटगांव किंग्स) को वित्तीय और प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है. नोटिस का जवाब देने के बजाय, येशा सागर ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया.

येशा सागर को जानिए

येशा सागर का जन्म पंजाब में हुआ. दिसंबर 2015 में वह उच्च शिक्षा के लिए कनाडा के टोरंटो चली गईं. स्पोर्ट्स एंकर बनने से पहले वह मॉडलिंग और एक्टिंग करती थीं. वह फिटनेस इन्फ्लुएंसर भी हैं. येशा सागर ने ग्लोबल टी20 कनाडा, यूपी टी20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग सहित कई लीगों को होस्ट किया है.

येशा सागर

येशा सागर पंजाबी, हिंदी और तेलुगु सहित 30 से अधिक म्यूजिक वीडियो में भी दिखी हैं. परमीश वर्मा का म्यूजिक वीडियो ‘चिर्री उड़ का उड़’ उनके सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शुमार है. हाल ही में येशा सागर ने कपिल शर्मा के साथ गिल्ट नामक एक म्यूजिक वीडियो में भी एक्ट किया. येशा सागर फिटनेस उइन्फ्लुएंसर भी हैं और उन्होंने मैग्नम न्यूट्रास्यूटिकल्स, प्रिसिजन न्यूट्रिशन और रिवाइव सुपरफूड्स जैसे प्रमुख फिटनेस ब्रांडों को प्रमोट किया है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट फिटनेस से जुड़े पोस्ट से भरे पड़े हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |