ब्रेकिंग्…. देवास जिले में बदले 54 गांवों के नाम, देखे अब किस गांव का नाम को सा

देवास जिले की जनभावना अनुरूप कुछ गांवों के नाम बदलने की मांग पिछले कई वर्ष से उठाई जा रही थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने पीपलरावां आगमन पर दिया। इस प्रस्ताव को स्वीकार कर मुख्यमंत्री द्वारा पीपलरावां में देवास जिले के 54 गांवों के नाम परिवर्तन की घोषणा करते हुए राजस्व मंत्री एवं कलेक्टर को निर्देशित किया । आपको बता दे की जिले के हाटपीपल्या, देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, बागली, खातेगांव, सतवास, उदयनगर, कन्नौद तथा कांटाफोड़ तहसीलों के गांवों के नामों को बदला गया है। सेंधव द्वारा पत्र के अनुसार मुरादपुर अब मुरलीपुर, हैदरपुर हिरापुर, शमशाबाद श्यामपुर, आमलाताज आमला सिरमोर, हरजीपुरा हर्षपुर, रांडीपुरा रानीपुरा, इस्माईल खेड़ी ईश्वरपुर, इलासखेड़ी नाहरगढ़, जलालखेड़ी शिवगढ़, मोचीखेड़ी मोहनखेड़ा, इस्लाम नगर ईश्वर नगर, मुरादपुर कडवाखेडी, घटिया गयासुर देवधाम घटिया, पीर पाडलिया पवन पाडलिया, चांदगढ़ चंद्रगढ़, नोसराबाद अवधपुरी, इस्लामपुरा मुंडला रामपुर मुंडला, खोनपुर पीपलिया फार्म पीपलिया, मोहम्मदपुर मोहनपुर, अजिजखेड़ी अजितखेड़ी, आजमपुर अवधपुर, अलीपुर रामपुर, बापचा नायता बापचापुरा, नबीपुर नयापुरा, मिर्जापुर मीरापुर, अकबरपुर अंबिकापुर, सालमखेड़ी सावनखेडी, हेबतपुरा हिम्मतपुरा, निजामड़ी निरखेडी, फतेहपुरा खेड़ा विजयपुर खेड़ा, फतनपुर विजयपुर, कल्लूखेड़ी कालुखेडी, मोहम्मद खेड़ा मोहन खेडा, निपानिया हुर-हुर निपानिया हर-हर, मोहम्मद पुर गंगा नगर, मिरजापुर मीरापुर, नोसराबाद द्वारकापुरी, रसूलपुर रामपुर, ईस्माइलखेडी ईश्वरपुर, पिपल्या जान खेडा पिपल्या, मौला मोहनपुरा, अजनास अजयपुर, तमखान कान्हापुरा, मिर्जापुर मीरापुर, संदलपुर चंदनपुर, सलामत पुरा श्रीरामपुरा, रेहमान पुरा हनुमानपुरा, सिंकदर खेडी शिवखेडी, फतेहगढ विजयगढ, मिर्जापुर मीरापुर, दावद देवनगर, मसनपुरा मदनपुरा, अतवास अजयवास, कांटाफोड कांतापुर के नाम से जाने जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |