BSF-VSF का घनचक्कर, लोगों से ठगता था मोटी रकम; गाजियाबाद के इस ठग की करतूत से पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीएसएफ के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर लोगों से फाउंडेशन के नाम पर मोटी रकम वसूलता था. आरोपी गाजियाबाद कें इंदिरापुरम में वसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन (VSF) के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं.

इंदिरापुरम इलाके में वसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन के नाम से चल रहे एक फर्जी संगठन का पुलिस ने भंडाफोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस फाउंडेशन को चलाने वाला शख्स खुद को बीएसएफ से जुड़ा हुआ बताता था. वह लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए मोटी रकम वसूल रहा था. इस फर्जी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादराम आर्य को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से फर्जी दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए हैं.

पुलिस को हुई ऐसे जानकारी

आरोपी यादराम आर्य को गिरफ्तार करने के बाद एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया. जब पुलिस ने इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि इस संगठन को चलाने वाले यादराम आर्य अपने सदस्यों को पुलिस और बीएसएफ जैसी वर्दी पहना कर रखता था. इसके साथ ही बिना किसी अनुमति के यह इन फर्जी गार्डों को होम मिनिस्ट्री गवर्नमेंट आफ इंडिया के नाम से फर्जी आईडी कार्ड भी जारी किया करता था.

बताता था पुलिस और BSF का सदस्य

पुलिस के अनुसार, इस संगठन के मुखिया यादराम आर्य का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुमराह कर कर मोटा पैसा कमाना था. आरोपी अपनी संस्था का छोटा नाम बीएसएफ रखकर लोगों को भ्रम में रखता था. जिन लोगों से मोटा रुपया लेकर यह संगठन का सदस्य बनाता था उन्हें वह पुलिस या बीएसएफ का सदस्य बताता था. वायरल वीडियो की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इंदिरापुरम थाने में मामला दर्ज किया. इस पूरे प्रकरण की तथ्य और साक्ष्य के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. एसीपी ने बताया कि आरोपी से यह भी पता किया जा रहा है कि इसके अलावा उसने और कहां-कहां पर ऐसे फर्जी फाउंडेशन बना रखे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |