संभल की शाही मस्जिद में तोड़फोड़ का फेक Video बनाया, अब हरियाणा से अरेस्ट, कौन है मोमिन?

संभल हिंसा के मामले में भ्रामक वीडियो फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी युवक ने संभल जामा मस्जिद में तोड़फोड़ की फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी. साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी युवक को हरियाणा के नूह मेवात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी संभल हिंसा के मामले में पुलिस चार महिलाओं सहित 75 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

नवंबर 2024 में भी संभल में शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई थी. जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया था. इस झड़प में पांच लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, बहुत से पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार महिला समेत 75 उपद्रवी को गिरफ्तार किया था. साथ ही पुलिस ने कई उपद्रवियों की फोटो भी जारी की थी, जो संभल दंगों में शामिल थे. कुछ लोग दंगों में शामिल थे, तो कुछ बाहर बैठकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे.

नूंह संभल हिंसा की फेक वीडियो फैलाने वाला गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले के मसूत गांव में रहने मोमिन सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैला रहा था. जिसके खिलाफ संभल के साइबर क्राइम थाने में 6 दिसंबर 2024 शिकायत दर्ज की गई थी. आरोपी मोमिन ने संभल जामा मस्जिद में तोड़फोड़ की फेक वीडिओ अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. फेक वीडियो के मामले में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी.

नूंह से युवक गिरफ्तार

मामले की जांच करते हुए संभल क्राइम थाना पुलिस हरियाणा राज्य के गांव मसीत के रहने वाले मोमिन को गिरफ्तार किया गया है और कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. पुलिस पिछले कई दिनों से आरोपी युवक की तलाश कर रही थी. पुलिस का कहना है कि वह इस तरह से सोशल मीडिया पर फेक खबर फैलाने वालों पर नजर बनाए हुए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |