दूल्हे ने छपवाया अनोखा शादी कार्ड, पढ़ते ही डर गए मेहमान; आखिर क्या ऐसा लिखा था?

राजस्थान के जयपुर में होने वाली शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शादी आज यानी 9 फरवरी को है. लेकिन शादी से ज्यादा उसके निमंत्रण कार्ड की चर्चा लोगों के बीच हो रही है. शादी का कार्ड जिस मेहमान के पास पहुंचा है वह उसे पढ़कर असमंजस की स्थिति में हैं. कार्ड में छपे कुछ नाम ऐसे हैं जिनको पढ़कर सभी हैरान हैं, ये शादी में आने वाले मेहमानों के आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन वह मृतक हैं.

दिसंबर से लेकर अब तक शादियों अक सीजन चल रहा है. राजस्थान के जयपुर में एक मुस्लिम परिवार में होने वाले शादी का कार्ड खूब चर्चा में है. शादियों में कार्ड की भूमिका बहुत अहम होती है. यही कारण है कि लोग शादी के कार्ड पर बहुत पैसा खर्च करते हैं. वे अपने परिवार के कार्ड को दूसरों के कार्ड से अधिक सुंदर बनाने की कोशिश भी करते हैं. साथ ही परिजनों के कोई सदस्य नाराज न हो जाए तो उनके नाम लिखाने की कोशिश भी होती है.

जयपुर करबला मैदान में है शादी

इस समय एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के ने अपने मेहमानों को यह शादी का कार्ड दिया है. इसमें कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर लोग शादी समारोह में जाने से डरेंगे. यह अनोखा कार्ड अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.हाल ही में फेसबुक पेज फाइक अतीक किदवई पर एक शादी का कार्ड पोस्ट किया गया है. यह शादी 9 फरवरी 2025 को है. शादी जयपुर में है और कार्यक्रम करबला के मैदान में है. लोगों का ध्यान कार्ड में ‘आमद के मुंतजिर’ पर लिखे नामों पर है. हिन्दी में इसका अर्थ है, ‘देखने की इच्छा रखने वाला.’

कार्ड में छपे हैं मृतकों के नाम

शादी के कार्ड पर जो नाम लिखे गए हैं, वह मेहमानों के आने का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें परिवार के बच्चों, दुल्हन या दूल्हे के चाचा, चाची आदि के नाम शामिल हैं. इस शादी के कार्ड में इनके नाम के अलावा मृतकों के नाम भी लिखे गए हैं. कार्ड पर मरहूम (दिवंगत) नूरुल हक, मरहूम लालू हक, मरहूम बाबू हक, मरहूम एजाज हक के नाम लिखे हैं. इनके अलावा कार्ड में अन्य परिजनों के भी नाम है. लोग इस कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |