10 महीने, 6 लाख की किस्त… 1 करोड़ बीमा का मांग रहा था क्लेम, एक गलती से खुली ऐसी पोल, अब होगी जेल

कहते हैं पैसे के लिए इंसान कुछ भी कर गुजरता है. इसी तरह का एक मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आया है, जहां एक करोड़ रुपये का बीमा हड़पने के लिए एक जिंदा शख्स को मृत दिखा दिया गया. एक शख्स ने बड़ी चालाकी से युवक को अपना भाई बताते हुए LIC से क्लेम मांगा. उसने बताया कि युवक बीमार था और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई है.

यहां तक की उसने युवक को लेकर ये भी कहा कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. उसने सबसे पहले युवक का आधार कार्ड इस्तेमाल किया और उसके नाम से एक बैंक में अकाउंट खुलवाया. फिर युवक के नाम पर एक करोड़ का बीमा लिया. शुरुआती 10 महीनों तक उसने खुद युवक के नाम पर 6 लाख की किस्त भी भरी. इसके बाद उसने युवक को मरा हुआ दिखाना शुरू किया. हालांकि जब युवक ने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया तो उसकी पोल खुल गई. उसने युवक को दिल्ली कैंट का रहने वाला बताया था.

10 महीने तक 6 लाख की किस्त

मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां के ठरू गांव के रहने वाले प्रवीन को मयूर विहार के रहने वाले धर्मबीर ने मृत दिखाया. धर्मबीर ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी प्रवीन के पड़ोस में की थी और यहीं से एक साल पहले उसने ये पूरी साजिश रचनी शुरू की. धर्मबीर ने पहले प्रवीन का ओरिजिनल आधार कार्ड इस्तेमाल किया और फिर 1 करोड़ की पॉलिसी करा ली. उसने 10 महीने तक 6 किस्त भी भरी.

मरा हुआ दिखाना शुरू किया

इसके बाद धर्मबीर ने प्रवीन को मरा हुआ दिखाना शुरू किया. पहले प्रवीन को दिल्ली कैंट का रहने वाला अपना भाई बताया. फिर उसे बुखार दिखाते हुए अस्पताल में भर्ती दिखाया और बाद में मौत दिखा दी. इस दौरान उसने LIC को एप्लिकेशन देते हुए कहा कि वह और उसकी पत्नी आर्मी में जॉब करते हैं. उसे फोन पर अपने भाई प्रवीन की मौत की जानकारी मिली.

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट लगाया

धर्मबीर ने एप्लिकेशन में फर्जी शमशान घाट की पर्ची और डेथ सर्टिफिकेट तक लगा दिया, लेकिन जब मामले की जांच की गई और आधार कार्ड से प्रवीन की असल जानकारी निकाली गई, तो सबकुछ सामने आ गया कि शख्स अभी जिंदा है और जिस तारीख पर धर्मबीर ने प्रवीन को मरा हुआ दिखाया. उस तारीख पर कोई अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ था. प्रवीन को भी जब मामले की जानकारी लगी तो उसने कहा कि मैं जिंदा हूं और मैंने कोई पॉलिसी नहीं ली है. इसके साथ ही उसने मामले में धर्मबीर के खिलाफ केस भी दर्ज कराया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |