जिले के पहले आजीविका मार्ट का शुभारंभ

शाजापुर, 15 अगस्त 2020/राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन जिला ईकाई शाजापुर के तत्वाधान में स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित एवं निर्मित सामग्रियों को बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें किसी एक स्थान पर विक्रय करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत परिसर की 21 नम्बर दुकान में जिले के पहले आजीविका मार्ट का शुभारंभ कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं श्री अम्बाराम कराड़ा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीशा सिंह, जनपद सीईओ श्रीमती प्रतिभा जैन, एनआरएलएम प्रबंधक श्री महेन्द्र व्यास, श्री उमेश टेलर, श्री आशीष नागर, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरूसिंह सौराष्ट्रीय, जनपद उपाध्यक्ष श्री बालाराम गुर्जर सहित स्वसहायता समूहों की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की पहल पर जिले में अजीविका मार्ट प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री जैन एवं श्री अम्बाराम कराड़ा सहित अन्य अतिथियों ने इस अवसर पर सामग्रियां भी क्रय की।

इस आजीविका मार्ट में स्वसहायता द्वारा निर्मित उत्पादित सामग्रियो का विक्रय एवं प्रदर्शन किया गया है, जिनमें विशेष आर्कषण समूहो द्वारा बनाई गई खाद्य सामग्री जैसे रोस्टेड अलसी ,मिर्च पावडर,धनिया पावडर, दलिया, पापड, चिप्स, अचार, आंवाला केंडी, मुरब्बा आदि मेकरम के गृह सज्जा की सामग्री, गमले, सर्फ, साबुन, शेम्पू, हेंडवास, सेनेट्रीमास्क, झाडू, टोकरी आदि का विक्रय किया जायेगा। यहां कि सामग्री शुद्ध एवं बाजार मूल्य से कम दरों में उपलब्ध रहेगी। जिला परियोजना प्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रतिभा जैन जनपद पंचायत शाजापुर ने बताया कि इस अनूठी पहल से स्व सहायता समूह की दीदीयो की आजीविका में वृद्धि होकर सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं जिले में उनको अलग पहचान मिलेगी। आजीविका मार्ट के माध्यम से जिला स्तर पर स्व सहायता समूहो की उत्पाद सामग्रियो के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु एक व्यवस्थित प्लेटफार्म की व्यवस्था की गई है। इनके द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सामग्रियो का विक्रय करने हेतु प्रयास भी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी सक्रमण की रोकथाम हेतु जिले के स्वसहायता समूह द्वारा लगभग 170000 हजार मास्क, पीपीई किट लगभग 1400 ,सेनेटाईजर एवं हेंडवास तैयार कर महत्वपूर्ण योगदान किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |