बरेली में मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, मालिक समेत 3 की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इलाके में पतंग का मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें माझा बनाने के लिए गंधक और पोटाश मिलाते वक्त ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में फैक्ट्री मालिक और एक कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची बाहरी पुलिस बल ने तुरंत ही घायल को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज में मांझा बनाने की एक फैक्ट्री में सुबह गंधक, पोटाश और कांच को मिलाया जा रहा था तभी ब्लास्ट हुआ.

जानिए कैसे हुआ ब्लास्ट हादसा?

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचे. वहां का नजारा बेहद भयावह था. धमाके में फैक्ट्री मालिक अतीक रजा और कारीगर सरताज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अंदर काम कर रहे कारीगर फैजान बुरी तरह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

घनी आबादी में चल रही थी फैक्ट्री

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि माझा बनाने की यह फैक्ट्री घनी आबादी के बीच चल रही थी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी गुस्सा देखा गया. उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह के खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया.

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फट गया है, लेकिन जब उन्होंने देखा कि फैक्ट्री में आग लगी है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मौके से कुछ नमूने भी लिए हैं. सीओ सेकेंड संदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में केमिकल मिलाते समय धमाका हुआ. पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह फैक्ट्री वैध थी या अवैध रूप से चलाई जा रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की फैक्ट्रियां बस्ती के बीच चल रही हैं, जो बेहद खतरनाक है. ऐसे में अगर प्रशासन पहले ही इस पर ध्यान देता तो शायद यह हादसा टल सकता था. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |