प्रयागराजः महाकुंभ में फिर लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

प्रयागराज के महाकुंभ में शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. और आग बुझाने में जुट गई. ये आग मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लगी, जिससे कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

बताया गया है कि टेंट में आग लगते ही लोगों को बाहर निकाला गया. साथ ही साथ प्रशासन ने लगातार अपील कर कहा कि पास के अन्य टेंट में रह रहे लोग बाहर निकल आएं क्योंकि हवा तेज चल रही है, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल सकती है. वहीं, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आग किन कारणों की वजह से लगी है.

खाक चौक थाने के इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी ने बताया, ‘ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहा के पास एक कैंप में आग लग गई. हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है.’ उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं.

30 जनवरी को भी लगी थी कुंभ में आग

इससे पहले महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहर चमनगंज चौकी के पास 30 जनवरी को एक खुले क्षेत्र में आग लग गई थी, जिससे लगभग 15 टेंट जल गए थे. अग्निशमन विभाग ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आग बुझा दी थी, इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई थी. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने कहा था कि इसे जल्दी से बुझा दिया गया. उन्होंने उल्लेख किया था कि उचित सड़कों की कमी के कारण दमकल गाड़ियों के लिए स्थान तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, लेकिन अंततः आग पूरी तरह से बुझ गई और कोई हताहत नहीं हुआ.

आग लगने की ये घटना महाकुंभ के संगम क्षेत्र में मची भगदड़ के एक दिन बाद हुई थी, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई और करीब 60 लोग घायल हो गए. यह भगदड़ 29 जनवरी सुबह उस समय हुई जब लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे, जो हिंदू कैलेंडर के सबसे पवित्र दिनों में से एक है. महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने इस घटना के लिए भीड़ के दबाव को जिम्मेदार ठहराया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |