जर्मनी की गोरी को भाया MP का देसी लड़का, ग्वालियर में इंडियन कल्चर में हुई शादी, गोरों ने खूब की मस्ती

ग्वालियर : विदेशी लड़कियों को भारतीय संस्कृति और भारतीय युवा खूब भा रहे हैं। ऐसे में विदेशी लड़कियां भारतीय रीति रिवाज के साथ भारतीय युवाओं से शादी करने को पहल दे रही है। इस कड़ी में ग्वालियर चंबल अंचल में हाल ही में हुई एक शादी भी जुड़ गई है। जहां जर्मनी की निवासी वधु एमिली और अंचल के निवासी राहुल बोहरे ने शादी रचाई।

इस शादी समारोह में भारतीय और जर्मन दोनों देशों की संस्कृतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। खास बात यह कि एमिली के रिश्तेदार शादी में भारतीय कपड़े पहनकर शामिल हुए। शादी की सारी रस्में भारतीय संस्कृति के अनुसार हुई। वरमाला के बाद वैदिक मंत्रों की ध्वनियों के बीच राहुल और एमिली ने अग्नि के चारों ओर सात फेरे लिए। जब राहुल और एमिली ने अग्नि के सात फेरे लिए तो अनुवादकों द्वारा प्रत्येक फेरे में पढ़े जाने वाले वैदिक मंत्रों को दूल्हा-दुल्हन को समझाया गया।

दरअसल, भिंड के मूल निवासी इंजीनियर राहुल बोहरे पिछले 8 वर्षों से जर्मनी की एक कंपनी में काम कर रहे हैं। उसी कंपनी में एमिली भी काम करती है। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला किया। एमिली ने बताया कि राहुल की ओर से ही प्यार और विवाह प्रस्ताव रखे गए, जिस पर एमिली ने बिना किसी झिझक के तुरंत हां कह दिया। शादी के लिए एमिली के माता-पिता भी राजी हो गए।

इधर पारंपरिक ब्राह्मण परिवार से होने के बावजूद राहुल को पूरा भरोसा था कि उसके माता-पिता उसकी भावनाओं को जरूर समझेंगे। राहुल ने अपने पिता को एमिली के बारे में बताया। पिता ने तुरंत सहमति जताते हुए बच्चों की खुशी में अपनी खुशी बताई। बोहरा परिवार के हां कहते ही जर्मनी और ग्वालियर दोनों जगह शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

बीती रात शहर के नजदीक एक रिसॉर्ट में भव्य समारोह में राहुल और एमिली की शादी की रस्में निभाई गई। बोहरे परिवार के करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के साथ-साथ जर्मनी से एमिली के तीन दर्जन रिश्तेदार भी शादी में शामिल हुए, जो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे हुए थे। अब इस शादी के वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मोदी सरकार नहीं देती प्रदेश सरकार का साथ, सुर्खियां बटोरने के लिए बजट में केवल घोषणाएं होती है- कांग्रेस     |     GIS- भोपाल में ओडीओपी-एक्सपो से मिलेगी लोकल उत्पादों को वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     महू बवाल पर DIG बोले- मस्जिद पर सुतली बम फेंकने के कोई सबूत नहीं मिले, हुड़दंगियों पर होगी रासुका की कार्रवाई     |     मां का हाथ छुड़ाकर सड़क पर भागा 3 साल का मासूम, पलक झपकते मौत     |     पन्ना में दिल दहला देने वाली घटना, बांध में नहाते समय करंट लगने से 12 साल के मासूम की मौत     |     रील बनाने के लिए युवक ने किया कुछ ऐसा…पुलिस ने मामला दर्ज कर निकाला जुलूस     |     सीएसपी को ब्लैकमेल कर रहे हैं कप्तान, तहसीलदार पति की DGP से गुहार; कटनी से लेकर भोपाल तक हड़कंप     |     देवास: भारत की जीत पर कर रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने एक-एक को पकड़कर किया गंजा, निकाली परेड     |     मध्य प्रदेश: विधानसभा में ‘सांप’ लेकर क्यों पहुंचे कांग्रेस विधायक? BJP बोली- ये आपस में एक-दूसरे को डस रहे     |     जबलपुर: हवा भरने के दौरान ट्रक के टायर में ब्लास्ट, युवक की दर्दनाक मौत     |