अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता,थाना क्षेत्र से चोरी गई तीन मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार*

अकोदिया थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि
दिनांक 08.01.25 को फरियादी शिवचरण मेवाडा निवासी मदाना ने थाना अकोदिया पर रिपोर्ट किया किउसकी मोटर सायकल MP42MK6344 किमती 30 हजार रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति बोलाई हनुमान मंदिर के सामने से चोरी कर ले गया है इसी प्रकार दिनांक 18.01.25 को फरियादी भानेसिहं निवासी गिराना ने रिपोर्ट किया कि उसकी मोटर सायकल MP42MK6344 किमती 25 हजार रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति एसबीआई बैंक शाखा अकोदिया के सामने से चोरी कर ले गया है एंव दिनांक 23.01.25 को फरियादी प्रवीण विश्वकर्मा निवासी किसोनी ने रिपोर्ट किया कि उसकी मोटर सायकल MP42MK6344 किमती 30 हजार रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के बाहर अकोदिया से चोरी कर ले गया है इस प्रकार उक्त तीनों मामलों मे क्रमशः अपराध क्रमांक 08/25, 14/25 एंव 20/25 धारा 303(2) बीएनएस के पंजीबद्द किये जाकर विवेचना मे लिये गये ।
क्षेत्र मे हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिहं राजपूत एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल, श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर श्री शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी अरविन्द सिहं तोमर द्वारा टीम गठित की गई टीम के द्वारा लगातार कडी मेहनत एंव अथक प्रयास किये गये एंव विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये जिसके आधार पर उक्त तीनों चोरियों मे एक व्यक्ति पर संदेह होने पर उक्त व्यक्ति के संबंध मे जानकारी निकालते उक्त व्यक्ति की पहचान शिब्बु उर्फ हिमांशु पिता गोपाल सेन निवासी खाराकुआँ शुजालपुर सिटी के रुप मे हुई जिसे दिनांक 04.02.25 को गिरफ्तार कर पुछताछ करते उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त तीनों मोटर सायकल चोरियां करना स्वीकार किया एंव एक मोटर सायकल के कुछ पार्ट्स खोलकर बेच देना बताया जिसके कुछ पार्ट्स एंव दो मोटर सायकल आरोपी के द्वारा बरामद कराई गई इस प्रकार प्रकरण मे कुल 85 हजार रुपये का मश्रुका बरामद किया गया है ।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, उनि मदनसिहं गुर्जर, सउनि खुशाल सिहं मुनिया, प्रधान आरक्षक विपिन तोमर, आनंद शर्मा, रामबहादुर, आरक्षक रवि रघुवंशी, जगदीश, होकम एंव तेजसिहं की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |