भाटपचलाना पुलिस व्दारा दो चोरी के अपराधो मे फरार 5000 रुपए के ईनामी बदमाश को जहरीली शराब के साथ पकडा //

जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में गुण्डा, बदमाश, नकबजन, संपत्ति संबंधी अपराधो के आरोपी तथा अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले एवं शराब बनाने वाले अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमति पुष्पा प्रजापति एव नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व टीम के द्वारा लगातार दबिश दी जाकर एवं सघन चेकिंग कर थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी, फरार वारंटी, जुआ, सट्टा अवैध हथियार, चोरी न नकबजनी करने वाले बदमाशों के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण–

मामला इस प्रकार है कि दिनांक 04.02.25 को थाना भाटपचलाना पर वाहन चेकिंग के दोरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति काछीबडोदा रोड, ग्राम रुणिजा कि ओर कच्ची हाथ भट्टी शराब लेकर रुणिजा कि ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा टीम गठीत की गई। टीम द्वारा काछीबडौदा रोड, ग्राम रुणिजा के पास से आरोपी भेरुसिह पिता दरियावसिह मोंगिया निवासी ग्राम खेरवास थाना बदनावर जिला धार के कब्जे से एक प्लास्टिक की केन में भरी 05 लिटर हाथ भटटी से बनी कच्ची महुए की जहरीली शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना भाटपचलाना पर आरोपी भेरुसिह मोंगिया के विरूध्द अपराध क्रमांक 44/2025 धारा 49A आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

*** उक्त आरोपी भेरुसिह पर पुर्व मे विभिन्न थानो कानवन जिला धार, बडनगर व भाटपचलाना पर चोरी, नकबनजी के 08 अपराध कायम है। जिसमे थाना भाटपचलाना के अप. क्रमांक 494/24,532/24 धारा 303 (2) बीएनएस मे उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन द्वारा 5000/- रुपए के ईनाम कि उद्घोषणा कि गई थी। ***

अपराधिक रिकार्ड – प्रकरण के आरोपी आरोपी भेरुसिह पिता दरियावसिह मोंगिया निवासी ग्राम खेरवास जिला धार का आदतन अपराधी है जिसके विरूध्द पूर्व में भी थाना कानवन जिला धार मे 03 चोरी के अपराध, थाना बडनगर मे चोरी के 02 अपराध व थाना भाटपचलाना पर चोरी व जहरीली शराब के 03 अपराध पंजीबद्ध है।
आपराधिक रिकार्डः – भेरुसिह पिता दरियावसिह मोंगिया निवासी ग्राम खेरवास थाना बदनावर जिला धार

सराहनीय भूमिका उक्त प्रसंशनीय कार्य मे-थाना भाटपचलाना पुलिस टीम थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी प्रआर. शैलेन्द्रसिह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, आर. विजय जाट, आरक्षक राजेश सोयल, आर नारायण सरा, आर मनोज बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |