बु्र्के में वोटिंग से लेकर पैसे बांटने तक…दिल्ली में मतदान के बीच तीन जगहों पर बवाल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. सभी 70 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस बीच कुछ जगहों पर हंगामे की खबर है. सीलमपुर, जंगपुरा और ग्रेटर कैलाश में प्रशासन और नेताओं के बीच बहस देखने को मिली है.

सीलमपुर में बुर्के में वोटिंग को लेकर बवाल हो गया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि बुर्के की आड़ में गलत वोट डाले जा रहे हैं. हंगामा इतना बढ़ा कि बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए. बीजेपी ने आरोप लगाया कि आर्यन पब्लिक स्कूल ब्रह्मपुरी में बने बूथ पर फर्जी वोटिंग हो रही है. माहौल को संभालने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, ग्रेटर कैलाश में AAP प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. सौरभ का आरोप है कि लोगों को वोट देने के लिए आने से रोका जा रहा है.

वोटरों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग – भारद्वाज

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है जिससे लोगों को आने में काफी दिक्कत हो रही है. इस मामले को लेकर सौरभ भारद्वाज की पुलिस वालों के साथ बहस हुई. उधर, सौरभ भारद्वाज के आरोप पर पुलिस का कहना है कि वो नियम के मुताबिक काम कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक ही सब कुछ हो रहा है, क्योंकि गाइडलाइंस का पालन होना जरूरी है.

मनीष सिसोदिया की सीट पर भी बवाल

आप नेता मनीष सिसोदिया की सीट जंगपुरा पर भी विवाद की खबर है. जंगपुरा इलाके के सराय काले खां में पुलिस और सिसोदिया के बीच बहस हुई है. दरअसल, सिसोदिया ने बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया जिसके बाद बीजेपी और आप कार्यकर्ता आमने सामने आ गए. इस दौरान सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी भी हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |