अलीगढ़: छात्र पर गिरा स्कूल का जर्जर गेट, दबकर 8 साल के बच्चे की मौत… कौन जिम्मेदार?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में जलालपुर गांव के रहने वाले एक मासूम की मौत हो गई. वह प्राइमरी स्कूल में पढ़ता था. मंगलवार को वह स्कूल की छुट्टी के वक्त निकल रहा था, तभी स्कूल का जर्जर लोहे का गेट उसके ऊपर गिर गया. इससे छात्र को चोट आईं और वह लहूलुहान हो गया. टीचरों ने बच्चे को देखा, तो वह तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बच्चे का बहुत ज्यादा खून बह चुका था.

मृतक बच्चा महज 8 साल का था, जिसका नाम अनुज था और वह प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था. रोज की तरह वह कक्षा तीन में पढ़ने वाले अपने बड़े भाई कपिल के साथ स्कूल गया था. छुट्टी के दौरान स्कूल से निकलते समय अचानक स्कूल का जर्जर गेट गिर गया. गेट छुट्टी में स्कूल से निकल रहे अनुज के ऊपर गिरा और अनुज दब गया.

बच्चे की इलाज के दौरान मौत

हादसे में अनुज को बहुत ज्यादा चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया. स्कूल टीचर बच्चे को आनन-फानन में अलीगढ़ के अस्पताल ले गए. मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो परिवार में कोहराम मच गया. परिजन बच्चे को देखने के लिए अलीगढ़ पहुंचे, लेकिन बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. अनुज की मां गुड़िया देवी, भाई कपिल, बहन पायल और कृष्णा का उसकी मौत के बाद रो-रो कर बुरा हाल है.

कई दिनों से जर्जर था गेट

अनुज के पिता अनिल कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं. इससे पहले भी अनिल कुमार के एक बेटे की मौत हो गई थी. पहले उनका एक बेटा ट्रैक्टर के नीचे आ गया था. हादसे में बेटे की जान चली गई थी. अब अनुज की मौत हो गई. अनुज अपने पिता अनिल का छोटा बेटा था और पिता का लाडला था. परिजनों का आरोप है कि विद्यालय का गेट काफी दिनों से जर्जर स्थिति में था. गेट को एक रस्सी से बांध रखा था. अगर जर्जर गेट को पहले ही सही कर दिया जाता, तो यह हादसा होने से बच जाता.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |