5 थानों की पुलिस ने 200 किमी तक किया किडनैपर का पीछा, छह घंटे में युवक को छुड़ाया

बड़वानी। बड़वानी जिले के निवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक दिलीप गुजरे का अपहरण कर लिया गया। वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जा रहे थे, तभी एक लाल रंग की कार में सवार 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर दिलीप को जबरन कार में बैठा लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने 6 घंटे में बचाया

घटना सोमवार शाम 6:30 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बड़वानी और महाराष्ट्र के पांच थानों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से आरोपितों का पीछा किया।

200 किमी किया पीछा

पुलिस ने करीब 200 किमी तक पीछा करते हुए 6 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के रावेर से अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसपी डावर ने निवाली थाना पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इनकी गिरफ्तारी

आरोपितों की पहचान सुजित काले (32), अनिकेत काले (30), महेश मगर (32) और अविनाश नलवडे (31) के रूप में हुई। सभी आरोपी पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अलीगढ़: छात्र पर गिरा स्कूल का जर्जर गेट, दबकर 8 साल के बच्चे की मौत… कौन जिम्मेदार?     |     ‘जिस शराब के खिलाफ थे…’, दिल्ली में मतदान के बीच आया केजरीवाल पर आया अन्ना हजारे का बयान     |     दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार और मिल्कीपुर में कौन जीतेगा उपचुनाव     |     अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासियों की मुसीबत नहीं होगी कम, आज भारत पहुंचते ही होगा एक्शन     |     उज्जैन में हुई रीजनल कांफ्रेंस सब देखते रह गए पचोर लायंस क्लब उड़ान की उड़ान……     |     अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी 08 प्रकरण दर्ज 2 लाख 84 हजार280 की सामग्री जब्त     |     शाजापुर में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन     |     इंदौर के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से तमिल भाषा में मिला था प्रिंसिपल को ईमेल     |     उज्जैन में भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की गोली मारकर हत्या की     |     एमपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका… केंंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक्सपर्ट परखेंगे 25 स्टार्टअप, पसंद आया तो मिलेंगे 25-25 लाख     |