यूपी में बिछेगी 6000 किलोमीटर की रेलवे लाइन, संवर जाएंगे 157 स्टेशन

उत्तर प्रदेश को इस बार के केंद्रीय आम बजट 2025-26 में रेलवे के विकास मद में 20 हजार करोड़ रुपये का बजट आंवटन किया गया है. इसके चलते नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी और साथ ही 157 रेलवे स्टेशन भी संवर जाएंगे. बजट के धन से उत्तर प्रदेश में 6 हजार किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी किया जाएगा. रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने यूपी के लिए आंवटित किए जाने वाले बजट को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से उत्तर प्रदेश को दिए जाने वाले बजट में बढ़ोतरी हुई है.

2014 से पहले का बजट

रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने कहा कि साल 2009 से लेकर साल 2014 तक भाजपा सरकार से पहले तक उत्तर प्रदेश को आवंटित किए जाने वाला औसत बजट हर साल 1109 करोड़ था, जिसमें अब बढ़ोतरी की गई है और हर साल 20 हजार करोड़ बजट रेलवे विकास मद के लिए आंवटित किया जाने लगा है. इस बार वित्तीय वर्ष 19,858 करोड़ बजट उत्तर प्रदेश को आवंटित किया गया है.

स्टेशनों का पुनर्विकास

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 2014 से अब तक उत्तर प्रदेश में 5 हजार 209 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं. अब 5 हजार 958 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जिसके लिए 70 परियोजनाएं अभी चल रही हैं. उत्तर प्रदेश के रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण 100 प्रतिशत किया जा चुका है. कई स्टेशनों का पुनर्विकास का काम चल रहा है.

120 लिफ्ट-130 एक्सीलेटर

अमृत भारत तहत करीब 157 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास का काम चल रहा है, जिनमें कानपुर, काशी, अयोध्या, गोमती नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर जैसे स्टेशनों के नाम शामिल हैं. इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 7,695 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. यही नहीं रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने ये भी बताया कि पिछले 10 सालों में रेल फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए और अलग-अलग स्टेशनों पर 120 लिफ्ट और 130 एक्सीलेटर लगाए गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |