सीएम हेल्‍पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्वक करें निराकरण –गुना कलेक्‍टर श्री कन्‍याल

गुना – कलेक्‍टर द्वारा समय सीमा बैठक में लंबित पत्रों की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक दिशा-निर्देश

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्‍यक्षता में सप्‍ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, नवागत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा एवं सुश्री मंजुषा खत्री, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे सहित समस्‍त जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा की गई। उन्‍होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करते हुए रैकिंग में सुधार करें एवं लंबित सभी प्रकरणों प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। जिसमें 50 दिवस से अधिक समय की लंबित शिकायतों का निराकरण भी प्राथमिकता से किया जाये। सीएम हेल्‍पलाइन से संबंधित ‘सी’ एवं ‘डी’ ग्रेडिंग वाले विभाग विशेष रूप से प्रयास कर अपनी श्रेणी में सुधार लाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य, महिला बाल विकास तथा पीडब्‍लयूडी विभागों की मांग आधारित शिकायतों को छोडकर शेष शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को लक्ष्‍य के विरूद्ध राजस्‍व वसूली करने के लिए निर्देशित किया। पीएम जनमन की समीक्षा के दौरान उन्‍होंने निर्देशित किया कि योजनांतर्गत शेष रहे हितग्राहियों का शीघ्र आयुष्‍मान कार्ड बनाया जाये।

कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के लिए एनआईसी विभाग प्रशिक्षण सत्र आयोजित करे। इसी प्रकार सीएम हाउस एवं सीएम मॉनिट से संबंधित लंबित पत्रों का निराकरण प्राथमिकता से किया जावे। बैठक में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा समय-सीमा पत्रों की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |