शहर के किसी एक चौराहा का नाम रामानंदाचार्यजी के नाम पर करने की मांग

शाजापुर। शहर के किसी एक चौराहा का नाम रामानंदाचार्य जी के नाम पर करने की मांग को लेकर रामानंदी नवनिर्माण सेना एवं वैष्णव बैरागी समाज के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन को ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि रामानंदाचार्य एक महान संत और विद्वान थे, जिनका योगदान हमारी संस्कृति और धर्म में बहुत बड़ा है। उन्होने वैष्णव धर्म के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए उनके नाम पर शहर के किसी एक चौराहा का नाम रखना एक उचित सम्मान होगा। ज्ञापन सौंपने के साथ ही वैष्णव समाज के लोगों ने नपाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वे इस मांग पर विचार करें और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें। वैष्णव समाज के एक प्रतिनिधियों ने कहा हमें उम्मीद है कि स्थानीय प्रशासन हमारी मांग पर विचार करेगा और एक चौराहा का नाम रामानंदाचार्य के नाम पर रखेगा जो समाज के लिए एक बड़ा सम्मान होगा। ज्ञापन सौंपते समय नीरज वैष्णव, ईश्वरदास वैष्णव, महेंद्र बैरागी, मोहनदास बैरागी, घनश्यामदास बैरागी, वरूणदास जी, शैलेंद्र वैष्णव, गोपालदास बैरागी, राकेश बैरागी, हेमंत बैरागी, धर्मेंद्र बैरागी, भगवानदास बैरागी, कपिल वैष्णव, विष्णुदास बैरागी सहित समाजजन उपस्थित थे।
०००००००००००००००००

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |