डबरा में दर्दनाक हादसा बाइक सहित नहर में गिर गए दो लोग, एक की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बाइक सवार दो लोग बाइक सहित नहर में गिर गए, एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के चिटोली और खोर गांव के बीच शनिवार रविवार की दरमियानी रात की है। बाइक अनियंत्रित हो गई थी और दो लोग हरसी नहर में गिर गए। नहर में पानी अधिक होने से राजेंद्र रावत निवासी खोर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

दोनों बाइक सवार चिंटोली से खोर आ रहे थे, तभी अचानक बाइक नहर में गिर गई। बैलगड़ा थाना प्रभारी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बैलगड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मैहर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी, महिला की दर्दनाक मौत     |     डबरा में दर्दनाक हादसा बाइक सहित नहर में गिर गए दो लोग, एक की मौत     |     MP के श्रद्धालुओं की बस गुजरात में खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, इंदौर – अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ हादसा     |     मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद     |     खंडवा में किसान पर मजदूर ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पैर हुआ अलग     |     शिवपुरी में बस और बाइक की जोरदार टक्कर ,दंपति की मौत     |     मामूली विवाद पर युवक ने लिया खौफनाक बदला, घर में आग लगाकर तीन बकरियों का किया कत्ल     |     सिंगरौली में पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों से सूचना पटल नदारद,ग्रामीणों को नहीं मिल पाती निर्माण कार्यों की जानकारी     |     सड़क के अभाव में नहीं आई एम्बुलेंस, दर्द से कराहती गर्भवती को परिजन इस तरह लेकर पहुंचे अस्पताल     |