खंडवा के खेड़ी गांव में फूटी नर्मदा पाइपलाइन, दो दिन के लिए पेयजल सप्लाई प्रभावित

शहर की प्यास बुझाने वाली नर्मदा पाइपलाइन फूट गई है। घटना सुबह 4 बजे के करीब हरसूद रोड़ स्थित खेड़ी गांव की है। लीकेज पाइपलाइन से घंटों तक पानी बहता रहा। पाइपलाइन प्रेशर की वजह से फूटी है। इसका असर शहर की पेयजल व्यवस्था पर पड़ेगा। दो दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम लीकेज सुधारने पहुंच गई है।

आपको बता दें कि, नर्मदा पाइपलाइन फूटने की यह पहली घटना नहीं है। कभी सिंचाई के पानी के लिए किसान पाइपलाइन फोड़ देते हैं तो कभी प्रेशर और लाइट ट्रिपिंग के कारण ऑटोमेटिक पाइपलाइन फूट जाती है। पाइपलाइन बिछने से अब तक कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

शहर में जलसंकट के बीच कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं रहती है। इधर, नगर निगम के इंजीनियर राजेश गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन फूटने की जानकारी सुबह 6 बजे लगी थी। सप्लाई बंद करवा दी है। एक टीम को मौके लिए रवाना कर दिया। पाइपलाइन सुधरने में 7 घंटे लगते हैं। शुरुआत में एक पंप चालू होता है, इस कारण सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त होने में पूरा दिन लग जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मैहर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी, महिला की दर्दनाक मौत     |     डबरा में दर्दनाक हादसा बाइक सहित नहर में गिर गए दो लोग, एक की मौत     |     MP के श्रद्धालुओं की बस गुजरात में खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, इंदौर – अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ हादसा     |     मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद     |     खंडवा में किसान पर मजदूर ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पैर हुआ अलग     |     शिवपुरी में बस और बाइक की जोरदार टक्कर ,दंपति की मौत     |     मामूली विवाद पर युवक ने लिया खौफनाक बदला, घर में आग लगाकर तीन बकरियों का किया कत्ल     |     सिंगरौली में पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों से सूचना पटल नदारद,ग्रामीणों को नहीं मिल पाती निर्माण कार्यों की जानकारी     |     सड़क के अभाव में नहीं आई एम्बुलेंस, दर्द से कराहती गर्भवती को परिजन इस तरह लेकर पहुंचे अस्पताल     |