कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के आरोपी को गिरफतार कर जप्त की अवैध शराब और मोटर सायकल

शाजापुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है मामले में चर्चा करते हुए टीआई संतोष वाघेला ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब परिवहन करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। श्रीमान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी.एस. बघेल, श्रीमान एसडीओपी महोदय शाजापुर श्री गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

थाना कोतवाली पुलिस को दिनांक 30.01.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति लाहोरी बडला नयागांव जाने वाली कच्ची सडक तरफ बिना नम्बर प्लेट की काले लाल रंग की होन्डा साईन से आता दिखा जिसकी मोटर सायकल पर दोनों तरफ दो प्लास्टिक की सफेद रंग की थैलियां रस्यिों से बंधी थी जिसे घेराबंदी कर पकड़ते नाम पता पूछते अपना नाम नितेश पिता घनश्याम चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रूलकी थाना बेरछा का होना बताया। आरोपी की बिना नम्बर की मो.सा. पर दोनों तरफ बंधी थैलियों चेक करते अवैध देशी प्लेन शराब की 03-03 पेटियां तथा मो.सा. के इंजिन नं. एवं चेचिस नं. घिसे हुये मिलने से उक्त अवैध शराब की कुल 06 पेटी एवं बिना नम्बर की मो.सा. कुल कीमति 54.000/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी नितेश चौहान का कृत्य 34 (2) म.प्र. आब.अधि. का पाये जाने से थाना कोतवाली शाजापुर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपी से पूछताछ जारी है।

उक्त कार्य मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला, उ.नि. सुरेन्द्र सिंह मेहता, प्र.आर. 580 दीपक शर्मा, प्र.आर. 49 कपिल, आर. 53 शैलेन्द्र गुर्जर, आर. 65 शैलेन्द्र शर्मा, आर. 226 मिथुन फुलेरिया की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |