पहचान छिपाकर दिल्ली में रहा था हत्या का आरोपी, 57 साल बाद राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया

राजस्थान पुलिस ने 57 साल पहले की गई हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. 1968 में आरोपी ने युवक का सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने पिछले 57 सालों से आरोपी की तलाश कर रही थी. वहीं, आरोपी दिल्ली में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. राजस्थान पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार इनाम घोषित किया हुआ था. आरोपी के बारे में पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

राजस्थान के कोटा जिले की सुकेत थाने की पुलिस ने 1968 से हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में नाम और छिपकर रह रहा था. 11 मई 1968 को कुंभकोट के रहने वाले रामप्रताप नाम के एक व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ भांजे की हत्या का मामला दर्ज कराया था. शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपी प्रभूलाल ने उसके भांजे का सिर पत्थर से फोड़ कर उसकी हत्या कर दी थी.

57 साल से फरार चल रहा था आरोपी

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रभूलाल की तलाश शुरू कर दी थी. काफी तलाश के बाद भी पुलिस को आरोपी का सुराग नहीं लग रहा था. आरोपी का सुराग नहीं लगने पर रामगंजमंडी की अदालत ने 1971 में प्रभूलाल को फरार घोषित कर दिया था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों पर नजर बना रही थी, लेकिन उसने पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारों से भी नाता तोड़ लिया था.

दिल्ली में छिपा हुआ था आरोपी

पुलिस का कहना है कि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी की गिरफ्तार के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया था.कुछ दिनों पहले पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि 57 साल से फरार आरोपी प्रभूलाल बैरवा दिल्ली के मंगोलपुरी में रह रहा है. मामले की जानकारी होते ही राजस्थान पुलिस ने प्रभूलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ठेकेदार का काम करके आराम से जिंदगी बिता रहा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |