…तो इतना कमाती हैं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, 10 करोड़ कमाई के दावे पर खुद दिया जवाब

प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) के वायरल लोगों की बात की जाए तो मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) का नाम जरूर लोगों के जहन में आता है. माला बेचने वाली मोनालिसा, जो कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, हर कोई उनकी कमाई के बारे में जानना चाह रहा है. सोशल मीडिया पर तो ये भी दावा किया गया कि मोनालिसा ने 10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वो भी माला बेचकर महज 10 दिन में. लेकिन इस बात की क्या सच्चाई है खुद मोनालिसा ने बताया.

इंदौर के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा को फिल्म का भी ऑफर मिला है. मोनालिसा ने इस पर कहा कि हां, मुझे फिल्म का ऑफर जरूर मिला है. लेकिन यह बात बिल्कुल गलत है कि मैंने माला बेचकर महाकुंभ में 10 दिन में 10 करोड़ रुपये कमाए. मेरी इनकम इतनी नहीं है. बल्कि, जब से मैं वायरल हुई तो मेरी माला तक बिकनी बंद हो गई. मुझे काफी परेशानी उठानी पड़ी. हर कोई मेरा इंटरव्यू लेने आ रहा था.

35,000 लेने पड़े उधार

मोनालिसा बोलीं- मेरा तो वायरल होने के बाद से धंधा ही चौपट हो गया. मैं यहां कमाने आई थी. लेकिन मेरी माला की बिक्री बहुत कम हुई. उल्टा मुझे 35,000 रुपये उधार भी लेने पड़े. अगर मैंने इतने पैसे कमाए होते, तो मैं यहां क्यों रहती और माला क्यों बेचती? मैं तो उतना ही कमाती हूं जिससे मेरी रोजी-रोटी चल सके. 10 करोड़ रुपये तो मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचे. फिल्म को लेकर बस अभी ऑफर आया है. इसकी पेमेंट की कोई बात नहीं हुई है.

बेहद खूबसूरत हैं आंखें

जब प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हुआ तो कई लोगों की नजर मोनालिसा पर पड़ी. जिनकी आंखें बेहद खूबसूरत हैं. बस फिर क्या था. देखते ही देखते मोनालिसा की तस्वीरें वायरल होने लगीं. लोग उनके इंटरव्यू लेने पहुंचने लगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो में मोनालिसा के पिता बोले- मेरी बेटी को अचानक मिली प्रसिद्धि कि हमारा कारोबार प्रभावित हुआ. लोग माला खरीदने के बजाय मोनालिसा की सेल्फी लेने में लगे रहते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |