महाकुंभ हादसे पर पल-पल का अपडेट ले रहे पीएम मोदी, तीसरी बार CM योगी को किया फोन

प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर आज शाही स्नान है. इस बीच सुबह संगम नोज पर एक बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. इस घटना को लेकर पीएम मोदी लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ से अपडेट ले रहे हैं. वह लगातार कुंभ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने अब तक सीएम से 3 बार बात की है और स्थिति सामान्य करने और राहत पहुंचाने के निर्देश दे रहे हैं.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात की है. साथ ही साथ घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने त्वरित मदद पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया है. बीजेपी अध्यक्ष और स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने योगी आदित्यनाथ से बात कर हर तरह के मेडिकल मदद पहुंचाने की पेशकश की. बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी कुंभ में कंट्रोल के लिए सहायता में लगाने की पेशकश की. सीएम ने योगी ने कहा है कि यूपी प्रशासन मिनिट टू मिनिट नजर रख रहा है.

दरअसल, संगम पर भगदड़ मचने से अफरातफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया. कई अखाड़ों ने शाही स्नान रद्द कर दिया है. मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

भगदड़ पर विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा ने कहा, ‘संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. कोई भी गंभीर नहीं है.’

घटना से हम बहुत दुखी हैं- रवींद्र पुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, ‘जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं. हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे… जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं. यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए.’

साध्वी निरंजन ज्योति ने महाकुंभ क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, ‘यह दुखद घटना है, जो भी हुआ वो ठीक नहीं हुआ. अखाड़ा परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |