महाकुंभ जा रही स्पेशल ट्रेन पर झांसी में पथराव, बोगियों के शीशे टूटे; क्या थी वजह?

यूपी के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ के लिए जारी ट्रेन पर हमले का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हरपालपुर स्टेशन पर हमला किया गया है. हमले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ट्रेन पर भीड़ ने इतनी बुरी तरह हमला किया कि बोगी में सवार यात्री दहशत में आ गए. वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ में मौजूद लोग ट्रेन की बोगी पर पथराव कर रहे हैं.घटना झांसी मंडल के हरपालपुर स्टेशन की है.भीड़ ट्रेन का गेट न खोले जाने से नाराज थी.

इलाके में मच गया हड़कंप

हमलावरों ने ट्रेन पर तोड़फोड़ करने के साथ पथराव भी किया. प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ के इस हमले से रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक बीती रात लोग हरपालपुर स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थी. ऐसे में ट्रेन के प्लेटफार्म पर रूकती ही लोग सवार होने की कोशिश करने लगे,लेकिन ट्रेन पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी.भीड़ देखकर ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने अंदर से गेट बंद कर लिए और बाहर के यात्री अंदर प्रवेश नहीं कर सके. इस बात से प्लेटफॉर्म पर मौजूद भीड़ ने ट्रेन पर पथराव कर दिया. साथ ही बोगी की खिड़कियां और गेट तक उखाड़ दिये.

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हुई घटना

प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ के इस हमले से रेलवे सुरक्षा की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.बता दें कि महाकुंभ को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पूरे प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की हुई है. कुंभ नगरी में जगह-जगह पुलिस कर्मियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |