शेयर बाजार के ‘बादशाह’ की हो रही पिटाई, CDSL के शेयर में गिरावट का बना रिकॉर्ड

शेयर बाजार के हालात इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है. बाजार में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में सारे शेयरों के ‘पापा’ कहलाने वाले स्टॉक की खूब पिटाई हो रही है. इसने गिरावट के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. दरअसल, सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड यानी CDSL के शेयर सोमवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए. यह गिरावट दूसरे दिन भी जारी रही. शेयर की कीमत 9.45 फीसदी से गिरकर 1,358.35 रुपये तक पहुंच गई. एक्सपर्ट द्वारा इस गिरावट के कई कारण बताए जा रहे है. इनमें से मुख्य कारण कंपनी की आय में कमी है.

कंपनी की मार्केट कैप

कंपनी की कुल आय दिसंबर 2024 तिमाही में 26.27 फीसदी से घटकर 298 करोड़ रुपये हो गई है. यह पिछले साल की समान तिमाही में 236 करोड़ रुपये थी. इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.49 फीसदी से बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं पिछले साल यह 107 करोड़ रुपये था.CDSL ने बताया कि दिसंबर 2024 तक उसके पास 14.65 करोड़ से ज्यादा डिमैट अकाउंट्स हो गए हैं. तीसरी तिमाही में 92 लाख नए डिमैट अकाउंट्स खोले गए हैं. CDSL के शेयर करीब 57.19 लाख बार ट्रेड हुए. इनकी कुल वैल्यू 790.26 करोड़ रुपये रही. कंपनी की मार्केट कैप 28,651.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

क्या करती है कंपनी

CDSL और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ये दोनों सरकार की रजिस्टर्ड शेयर डिपॉजिटरी हैं. ये आपके शेयर, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में रखता है. CDSL एक रजिस्टर्ड डिपोजिटरी है. इसे सेबी (SEBI) द्वारा कंट्रोल किया जाता है. इसका मकसद निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और सस्ती डिपोजिटरी सर्विस देना है.कंपनी इलेक्ट्रॉनिक होल्डिंग और लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है.

क्या है शेयर का हाल

शेयर बाजार में आज सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई. कंपनी के शेयरों की कीमत 1,342.90 रुपये पर आ गई. यह पिछले दिन की तुलना में 157.35 रुपये यानी 10.49% की गिरावट है. यह आंकड़ा आज 27 जनवरी को शाम 3:30 बजे दर्ज किया गया था. इस दौरान कंपनी के एक शेयर की कीमत 1,342.90 रुपए है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |