दादी अम्मा के दो बॉयफ्रेंड, पहले के साथ भागी तो लौट आई… अब दूसरे के साथ कर गई ये कांड

कहते हैं कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती. प्यार के मामले में लोगों को अक्सर कहते देखा होगा कि ‘दिल तो बच्चा है जी’. कई ऐसे मामले हमने देखे हैं जहां अधेड़ उम्र का दूल्हा पोती की उम्र की लड़की से शादी कर लेता है. तो वहीं, कई ऐसे मामले भी होते हैं कि नौजवान लड़कों को अपने से उम्र में कहीं बड़ी महिलाओं से प्यार हो जाता है. उत्तर प्रदेश के कानपुर से भी ऐसा ही कुछ अटपटा मामला सामने आया है. यहां एक दादी अम्मा 30 साल के प्रेमी संग फुर्र हो गई.

दादी अम्मा का 8 साल पहले भी अपने एक प्रेमी संग भाग गई थी. लेकिन फिर वापस लौट भी आई थी. परिवार को जब भनक लगी कि महिला ने दोबारा ऐसा कुछ कर दिया है तो वो थाने आ पहुंचे. यहां उन्होंने मामला दर्ज करवाया है. परिवार पुलिस वालों से गुहार लगा रहा है कि उनकी इज्जत को महिला खाक करके चली गई है. उसे ढूंढकर वापस घर लाया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

मामला बजरिया थाना क्षेत्र का है. यहां पी रोड के पास गांव में रहने वाला एक परिवार फूल का व्यापार करता है. घर में भरा पूरा परिवार है. जिसमें पति पत्नी के उसके तीन बच्चे और मां शामिल हैं. एक बेटे की शादी भी हो चुकी है, जिसका खुद एक बेटा है.

फूल व्यापारी की पत्नी जो दादी बन चुकी है अब 30 वर्षीय प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई है. घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. परिवार की मानें तो इसके पहले भी फल व्यापारी की पत्नी दादी एक लड़के के साथ भाग चुकी है. 8 साल पहले हुई इस घटना में दादी फिर वापस आ गई थी.

महिला के बेटे ने क्या कहा?

एक बार फिर दादी ने अपना घर से भागने का काम किया. इस बार 30 वर्षीय लड़के के साथ भाग गई है. बेटे ने बताया कि उसकी मां परिवार के बारें में जरा सा भी नहीं सोचती है. पिताजी के साथ भी मारपीट करती है. इस संबंध में थाना में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी है. बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |