कोलकाता रेप-मर्डर केस: संजय रॉय की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में होगी सुनवाई? फैसला सुरक्षित

कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी संजय रॉय को सियालदह सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इस सजा के खिलाफ पश्चिम बंगाल की सरकार और सीबीआई ने आवाज उठाई और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसी के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को दो अलग-अलग अपीलों को स्वीकार करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. हाई कोर्ट में एक अपील पश्चिम बंगाल सरकार और एक सीबीआई ने दाखिल की थी. इस अपील में ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है.

हाल ही में सियालदह सेशन कोर्ट कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा का ऐलान किया था. संजय रॉय को आजीवन कारावास दिया जाएगा इस सजा के ऐलान के बाद से ही सीएम ममता बनर्जी इस के खिलाफ थी और उन्होंने कहा था कि वो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.

HC ने फैसला रखा सुरक्षित

जस्टिस देबांगसु बसाक की अध्यक्षता वाली अदालत की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और सीबीआई दोनों की बात को सुना, जिनका तर्क था कि सियालदह सेशन कोर्ट ने 20 जनवरी को जो आरोपी संजय रॉय को सजा का ऐलान किया वो अपर्याप्त थी. साथ ही सीबीआई और राज्य सरकार आरोपी को मौत की सजा देने की मांग कर रही है.

इसी बीच सीबीआई ने कोर्ट में दावा किया कि सजा की अपर्याप्तता के आधार पर हाई कोर्ट में अपील दायर करने का अधिकार सिर्फ उसे ही है क्योंकि वह मामले की जांच कर रहे थे और वो एक प्रॉसीक्यूशन एजेंसी है. वहीं, राज्य सरकार ने तर्क दिया कि केंद्रीय एजेंसी के अलावा, वह भी ट्रायल कोर्ट ने जो सजा का ऐलान किया है उसके खिलाफ अपर्याप्तता का दावा कर सकती है. राज्य सरकार के वकील एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता कोर्ट में पेश हुए. इसी के साथ कोर्ट में पीड़िता के माता-पिता भी मौजूद रहे.

सेशन कोर्ट ने दी थी उम्र कैद की सजा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त 2024 को जूनियर डॉक्टर के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसका मर्डर कर दिया गया. इस अपराध के बाद पूरे देश में जूनियर डॉक्टर को इंसाफ देने की आवाज उठी. इसी के बाद इस केस के मुख्य आरोपी को 20 जनवरी को सियालदह सेशन कोर्ट में सजा का ऐलान किया गया. आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद दी गई लेकिन राज्य सरकार के साथ-साथ पीड़िता के माता-पिता इस सजा से संतुष्ट नहीं है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |