अचानक बंद हुआ FIITJEE, मालिक सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दिल्ली-एनसीआर में फिटजी के सेंटर बंद होने के मामले में संस्था के मालिक सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

इन मुकदमों में फिटजी के मालिक डीके गोयल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर (सीएफओ) राजीव बब्बर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) मनीष आनंद, ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बटलेश समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है.

नोएडा पुलिस के डिप्टी कमिश्नर रामबदन सिंह ने कहा कि इन सभी के खिलाफ आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. फिटजी कई शिक्षकों ने महीनों से वेतन न मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया है.

इसके दो सेंटर के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिटजी देश भर में 73 केंद्र चलाता है. फिटजी केंद्रों के अचानक बंद होने से लाखों रुपये की फीस का भुगतान करने वाले कई छात्र और उनके अभिभावक परेशानी में पड़ गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |