इश्क की उम्र नहीं होती! 70 साल का बॉयफ्रेंड, 62 की गर्लफ्रेंड… अब दोनों करेंगे शादी; क्या है कहानी?

कहते है प्यार की कोई उम्र नहीं होती, दिल को कोई शख्स किसी भी उम्र में पसंद आ जाए प्रेमी उम्र और समाज के बंधनों से मुक्त हो जाते है, प्यार की एक ऐसी ही कहानी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी सामने आई है. इलाके में 70 वर्षीय दूल्हे और 62 वर्षीय दुल्हन में शादी करने की अर्जी प्रशासन को दी है.

ढलती उम्र में अकेले जीवन बिता रहे 70 वर्षीय के टैंक डेनियल और 62 वर्षीय अन्नम्मा जोसेफ ने एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय तो किया ही साथ ही अपने रिश्ते को एक नाम भी देने जा रहे हैं. दोनों ने अपने वकीलों को मौजूदगी में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर विशेष विवाद अधिनियम के तहत शादी के बंधन में बंधने की अर्जी डिप्टी कलेक्टर को दी है.

शादी करने का किया फैसला

जगदलपुर के जामगुड़ा में 70 वर्षीय के टैंक डेनियल रहते हैं. उनके दो बच्चे भी है बच्चे अपने जिंदगी में अब व्यस्त हैं. कुछ महीने पहले ही टैंक डेनियल की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 62 साल की अन्नम्मा जोसेफ से हुई थी. दोनों की बातचीत होने के बाद अन्नम्मा जोसेफ टैंक डेनियल से मिलने के लिए केरल से जगदलपुर आ गई यहां दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा अब दोनों ही प्रेमी युगल ने उम्र के बंधनों को तोड़ने का फैसला करते हुए शादी करने का फैसला किया.

बच्चों को दे दी जानकारी

अन्नमा बताती है कि उनकी पहली शादी से तीन बच्चे हैं. बच्चों की शादी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि उनका पति शराबी था,जिसकी वजह से उन्होंने उससे तलाक ले लिया.तलाक के के बाद से वह अकेले ही अपना जीवन व्यतीत कर रही थी. दोनों ही प्रेमी जोड़े ने शादी के निर्णय से पहले अपने अपने बच्चों को इसकी जानकारी दी.

बच्चे भी फैसले से हैं खुश

दोनों के इस उम्र में एक दूसरे का सहारा बनने के निर्णय का स्वागत बच्चों ने भी किया, जिसके बाद प्रेमी युगल वकील के माध्यम से शादी की अर्जी देने पहुंच गया. दोनों की वकीलों ने भी प्रेमी युगल का साथ दिया और उनके प्रेम की अर्जी को संबंधित अधिकारी तक पहुंचा दिया.

रिपोर्टर सुमित सेंगर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |